RRB ALP Result 2025: रेलवे ने ALP CBT 1 का रिजल्ट जारी किया, ऐसे करें चेक

RRB ALP Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB ALP 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो CBT 1 में शामिल हुए थे आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम चेक कर सकते हैं।

Updated On 2025-02-26 20:24:00 IST
आरआरबी ने ALP CBT 1 Exam का रिजल्ट जारी किया।

RRB ALP Result 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB ALP 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार CEN 01/2024 के तहत पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) में शामिल हुए थे, वे अपने रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RRB ALP चयन प्रक्रिया
RRB ALP भर्ती में कुल 18,799 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। इस चयन प्रक्रिया में कुल 5 चरण होते हैं:

  • CBT 1 (प्रारंभिक परीक्षा)
  • CBT 2 (मुख्य परीक्षा)
  • कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
  • मेडिकल परीक्षा (ME)

RRB ALP रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट (रिजन वाइज) पर जाएं।
  • होम पेज पर RRB ALP CBT 1 (CEN 01/2024) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

RRB ALP भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • यह भर्ती 18,799 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
  • पहले चरण (CBT 1) में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण (CBT 2) में शामिल होने का मौका मिलेगा।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

 

Similar News