Rajasthan Police Constable 2024: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की जारी, आज से कराएं आपत्ति दर्ज

Rajasthan Police Constable 2024: राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। कुल 3578 कांस्टेबल खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। 

Updated On 2024-06-27 17:04:00 IST
MCAER PG CET 2024

Rajasthan Police Constable 2024: राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी। एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- Police.rajasthan.gov.in. के माध्यम आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। Answer key चुनौती विंडो 27 जून से 29 जून तक खुली रहेगी। सीबीटी भर्ती परीक्षा 13 और 14 जून, 2024 को आयोजित हुई थी। कुल 3578 कांस्टेबल खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। 

चयन प्रक्रिया
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 उम्मीदवारों का चयन शारीरिक, लिखित परीक्षा, Document Verification और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को पहले दो चरणों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

वेतन  
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पद पर चयन होने पर उम्मीदवारों को 14,600 रुपये का मासिक वेतन उनकी प्रारंभिक 2-वर्षीय परिवीक्षा अवधि के दौरान दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने पर, उनका वेतन स्तर 05 के भीतर 29,200/- से रु. 92,300 दिए जाएंगे। 

ऐसे करें उत्तर कुंजी डाउनलोड

  • Candidate को आधिकारिक वेबसाइट Police.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर Constable Answer key 2024 लिंक पर जाएं।
  • अपना Login विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
  • आंसर-की चेक कर डाउनलोड कर लें। 
  • लास्ट में एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Similar News