सरकारी नौकरी: पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी 1431 पदों पर निकालेगी भर्ती; कैबिनेट से मिली मंजूरी; जानें डिटेल्स 

MP Government Job: मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी 1431 पदों पर भर्ती निकालेगी। मंगलवार (4 मार्च) को CM मोहन यादव की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। ऊर्जा विभाग ESB के जरिए नियुक्तियां करेंगा।

Updated On 2025-03-04 19:09:00 IST
सरकारी नौकरी: पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी 1431 पदों पर निकालेगी भर्ती; कैबिनेट से मिली मंजूरी; जानें डिटेल्स 

MP Government Job: सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एमपी पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी में 1431 नए पदों को मंजूरी दी है। मंगलवार (4 मार्च) को कैबिनेट से भी मंजूरी मिली गई है। ऊर्जा विभाग द्वारा जल्द ही मप्र कर्मचारी चयन मंडल की मदद से भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। 

ऊर्जा विभाग को मिली भर्ती की जिम्मेदारी 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी की संगठनात्मक संरचना में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया, 1431 नवीन नियमित पद सृजित करने का अनुमोदन भी किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऊर्जा विभाग को अधिकृत किया गया है।

12 साल में दोगुना बढ़ी कंपनी की क्षमता 
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा, सरकार के इस निर्णय से कम्पनी के कार्यों में गुणात्मक सुधार होगा। वर्ष 2012 में ट्रांसमिशन कम्पनी की क्षमता 35 हजार मेगावॉट थी। यह क्षमता बढ़कर अब 80 हजार मेगावॉट से अधिक हो गई है, लेकिन पद संख्या में वृद्धि नहीं की गई। इससे कार्य प्रभावित हो रहा था।

संविदा कर्मचारियों की नहीं जाएगी नौकरी  

  • ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया, मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी में सेवारत संविदा कर्मचारी आयु सीमा के पूरा होने, नियमित चयनित होने और संविदा अनुबंध समाप्त होने तक सेवाएं देते रहेंगे।
  • कम्पनी ने नियमित सीधी भर्ती के रिक्त पदों की गणना उस समय कार्यरत संविदा कर्मचारियों की संख्या घटाकर की गई है। लिहाजा, नई भर्ती का असर उनकी नौकरी पर नहीं पड़ेगा।  

488 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भी होगी भर्ती
मोहन सरकार ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने 488 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पद सृजित किए हैं। इनकी भर्ती को भी मंजूरी दी गई है। 

Similar News