MP Police Constable Recruitment: पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीख बदली; जानें अब कब होगी परीक्षा 

MP Police Constable Recruitment: मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती (जीडी) एवं (रेडियो) वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) की तारीखों में बदलाव हुआ है।

Updated On 2024-09-28 16:32:00 IST
MP Police Constable Recruitment Physical Test Date

MP Police Constable Recruitment: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती (जीडी) एवं (रेडियो) वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) की तारीखों में बदलाव हुआ है। पहले फिजिकल टेस्ट 30 सितम्बर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को होना था। लेकिन प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण हो रही असुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी अग्रिम शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम मोहन यादव ने लिखा कि पिछले कुछ दिनो से भारी बारिश के कारण हुई असुविधा को देखते हुए पुलिस आरक्षक भर्ती (GD) एवं (Radio) वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल) जो पूर्व में 30 सितम्बर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2024 को होना निर्धारित किया गया था, इन तिथियों को आगे बढ़ाते हुए 18, 19 एवं 20 नवंबर करने का फैसला लिया है। प्रदेश के सभी युवाओं के हित में लिया यह निर्णय निश्चित ही पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को तैयारी के अतिरिक्त समय देगा। सभी को अग्रिम शुभकामनाएं।

MP Police Constable Recruitment Physical Test Date

18 से 20 नवंबर के बीच होंगे फिजिकल टेस्ट
बता दें कि अब पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए  शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) 18 नवंबर, 19 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे। इससे  फिजिकल टेस्ट की पात्रता रखने वाले युवाओं को तैयारी के लिए और अधिक समय भी मिल जाएगा।

7411 पदों के लिए होना है फिजिकल टेस्ट 
इस टेस्ट में पास होने वाले युवाओं को मेडिकल फिटनेस देने पर नौकरी जॉइन कराई जा सकेगी। बता दें कि 7411 रिक्त पदों के लिए यह फिजिकल टेस्ट होगा। यह शारीरिक परीक्षा प्रदेश के 10 जिला मुख्यालयों में कराई जाएगी। 

इन 10 जिलों में होगा पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट

  • भोपाल: मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद 
  • इंदौर: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), मूसाखेड़ी 
  • उज्जैन: महानंदा एरीना ग्राउंड देवास रोड 
  • जबलपुर: परेड ग्राउंड 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी 
  • सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया सागर 
  • ग्वालियर: परेड ग्राउंड 14वीं वाहिनी विसबल, कंपू
  • मुरैना: परेड ग्राउंड 5वीं वाहिनी विसबल
  • रीवा: परेड ग्राउंड 9वीं वाहिनी विसबल 
  • बालाघाट: फुटबाल-हॉकी ग्राउंड 36वीं वाहिनी विसबल 
  • रतलाम: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस स्टैंड के पास जावरा 

1 महीने चली थी परीक्षा
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आरक्षक जीडी और आरक्षक रेडियो के पदों के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक कराई गई थी। इसके बाद 7 मार्च 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे।

कैसा होगा फिजिकल टेस्ट?
पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट की पात्रता हासिल करने वाले उम्मीदवारों से अब पुलिस मुख्यालय द्वारा फिजिकल प्रोफिसिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा पास करने वालों के दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाएगा और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक टेस्ट कराए जाएंगे। 

Similar News