Jail Prahari Answer Key 2025: राजस्थान में जेल प्रहरी की आंसर-की कब तक होगी जारी, 6 लाख अभ्यर्थी कर रहे इंतजार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा कराई गई जेल प्रहरी की परीक्षा का आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी होगी।

Updated On 2025-04-15 17:48:00 IST
Rajasthan Staff Selection Board

Jail Prahari Answer Key 2025: राजस्थान में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025, 12 अप्रैल को दो परियों में 38 जिलों में आयोजित की गई। जिसमें लगभग 6 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी। परीक्षा के बाद से उम्मीदवार आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। आखिर कब तक जारी होगी जेल प्रहरी परीक्षा की आंसर-की।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेल प्रहरी की परीक्षा कराई थी। यह भर्ती 803 पदों के लिए निकाली गई थी। बोर्ड ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर आंसर-की जारी करने को लेकर कोई बयान या आदेश जारी नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर बोर्ड आंसर-की जारी कर देगा।

दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ही बोर्ड द्वारा सभी जानकारी दी जाएगी। यहां पर आंसर-की भी जारी की जाएगी। अगर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो वे निर्धारित शुल्क के साथ अपनी आपत्ति को दर्ज करा सकते हैं। उनकी आपत्तियों पर अधिकारियों द्वारा समीक्षा की जाएगी। 

Jail Prahari Answer Key 2025: ऐसे चेक करें आंसर-की

  1. आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 आंसर की” पर क्लिक कर उसमें मांगी गई जानकारी भरें।
  3. जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करने पर स्क्रीन के सामने आंसर-की खुलकर आ जाएगा।
  4. आप चाहें तो इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर रख सकते हैं।

Similar News