Indian Navy INCET Exam Cancelled: भारतीय नौसेना ने रद्द की सिविलियन प्रवेश परीक्षा, जल्द जारी होंगी नई डेट
Indian Navy INCET: भारतीय नौसेना ने तकनीकी और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET 01/2024) रद्द की है।
Indian Navy INCET: भारतीय नौसेना ने नागरिक प्रवेश परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया है। भारतीय नौसेना ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के अलग- अलग पदों पर भर्ती निकाली थी। जिसकी एग्जाम 10 सितंबर से 14 सितंबर तक होनी थी। बता दें, भारतीय नौसेना ने तकनीकी और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET 01/2024) रद्द की है।
नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया कि "अप्रत्याशित तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से 10-14 सितंबर 2024 को निर्धारित INCET 01/2024 को रद्द कर दिया गया है। नया एग्जाम शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।"
खाली पदों की संख्या
बता दें कि MTS (मंत्रालयिक) पदों के लिए खाली पदों की संख्या भी 16 से बढ़ाकर 69 कर दी गई है। भरे जाने वाले खाली पदों की कुल संख्या 794 है। इस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए थे। इस परीक्षा के लिए अब नया परीक्षा कार्यक्रम जारी होगा। मंत्रालय द्वारा नया एग्जाम शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
इन पदों पर की जाएगी भर्ती
- मल्टी टास्किंग स्टाफ के 16 पद
- फायरमैन के 444 पद
- ट्रेड्समैन मेट के 161 पद
- कीट नियंत्रण कार्यकर्ता के 18 पद
- फायर इंजन ड्राइवर के 58 पद
- कुक के 9 पद
- चार्जमैन (विभिन्न विषय) के 29 पद
- वैज्ञानिक सहायक के 4 पद
- ड्राफ्ट्समैन (निर्माण) के 2 पद पर भर्ती की जाएगी।