HPSC SSO Admit Card 2024: वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

HPSC SSO Admit Card 2024: हरियाणा लोकसेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि स्थगित कर दी है। अब इस भर्ती परीक्षा का Admit Card 12 जून, 2024 को जारी किया जाएगा।

Updated On 2024-06-08 20:55:00 IST
MCAER PG CET 2024

HPSC SSO Admit Card 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि स्थगित कर दी  है। पहले HPSC SSO एडमिट कार्ड 10 जून को जारी होने था, मगर, नोटिफिकेशन के मुताबिक एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है। अब इस दिन जारी नहीं होगा।

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
बता दें, अब इस भर्ती परीक्षा का Admit Card 12 जून, 2024 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम 18 से 25 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। कुल 23 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों को निर्देश किया गया कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ए4 साइज के पेपर पर लें, ताकि उनकी फोटो और अन्य विवरण आसानी से देखे/सत्यापित किए जा सकें। 

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड 

  • उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर जाएं।
  • अब HPSC SSO Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
  • अब अपना एडमिट कार्ड चेक कर डाउनलोड कर लें। 
  • आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Similar News