Govt Jobs 2024: BPSC ने जारी किया नया कैलेंडर, 24 अगस्त को होगा TRE एग्जाम

कैंडिडेट्स भर्ती परीक्षाओं की लिस्ट BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं।

Updated On 2024-01-02 17:27:00 IST
Govt Jobs

Govt Jobs 2024: BPSC (बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन) ने साल 2024 में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक आयोग अब हर साल 24 अगस्त को TRE यानी टीचर्स रिक्रूटमेंट एग्जाम कराएगा। एग्जाम का रिजल्ट 24 सितंबर को जारी होगा। इसके अलावा BPSC 69वां कंबाइंड कॉम्पिटिटिव Mains एग्जाम 3 जनवरी से 21 जनवरी के बीच होंगे। कैंडिडेट्स भर्ती परीक्षाओं की लिस्ट BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती
असिस्टेंट क्युरेटर के 12 पदों पर भर्ती के लिए 15 मार्च 2024 को इंटरव्यू होंगे। इन पदों पर फ्रेश वैकेंसी आने की वजह से 2024 में दोबारा एग्जाम भी हो सकता है। असिस्टेंट डिवीजनल फायर ऑफिसर के 21 पदों पर भर्ती के लिए 15 फरवरी को इंटरव्यू होंगे। वहीं, सबडिवीजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर के 981 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

BPSC 2024 एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करें 
सबसे पहले BPSC की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 
वेबसाइट के होमपेज पर BPSC एग्जाम कैलेंडर 2024-25 लिख कर  क्लिक करें।
एग्जाम कैलेंडर का PDF दिखने लगेगा। 
अब इसे डाउनलोड कर लें।

Tags:    

Similar News