BHEL Admit Card 2025: इंजीनियर ट्रेनी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BHEL Admit Card 2025: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Updated On 2025-03-31 12:51:00 IST
BHEL Admit Card 2025

BHEL Admit Card 2025: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट- www.careers.bhel.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भेल द्वारा कुल 400 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 11, 12 और 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है?
BHEL की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र का पता जैसी आवश्यक जानकारी होगी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • BHEL की आधिकारिक वेबसाइट www.careers.bhel.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Admit Card for Engineer Trainee & Supervisor Trainee' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
     

Similar News