Assam Police Constable Result: असम पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम बुधवार, 12 मार्च 2025 को घोषित कर दिया है।

Updated On 2025-03-12 12:37:00 IST
UKPSC Admit Card

Assam Police Constable Result: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम बुधवार, 12 मार्च 2025 को घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

कैसे चेक करें SLPRB असम पुलिस कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट 2025?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: slprbassam.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर उपलब्ध ‘PET रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां उम्मीदवार अपने परिणाम देख सकते हैं।
  • उम्मीदवार अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
  •  भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।

असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के अगले चरण
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा या अन्य मूल्यांकन शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

Similar News