SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी: जानें मेरिट लिस्ट, कटऑफ और PET/PST की जानकारी

SSC GD रिजल्ट 2025 घोषित! देखें मेरिट लिस्ट, श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स, PET और PST की पूरी जानकारी। जानें आगे की चयन प्रक्रिया और कुल 53,690 पदों पर भर्ती का विवरण।

Updated On 2025-06-18 14:06:00 IST

SSC GD Result 2025

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD कांस्टेबल 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और रैंक शामिल हैं। इन उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा।

SSC GD 2025 कट-ऑफ मार्क्स (श्रेणीवार)
एसएससी ने बिना किसी बोनस अंकों के न्यूनतम कट-ऑफ अंक इस प्रकार तय किए हैं-

  • अनारक्षित (UR): 30%
  • OBC / EWS: 25%
  • SC / ST / ESM: 20%

PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण)

  • इसमें उम्मीदवारों की दौड़ क्षमता और सहनशक्ति का परीक्षण होता है।
  • पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ की दूरी और समय अलग-अलग होते हैं।

PST (शारीरिक मानक परीक्षण)

उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और छाती की माप SSC के मानदंडों के अनुसार की जाती है।

  • पुरुषों के लिए छाती की माप भी जरूरी है।
  • निर्धारित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।

चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam)

PET और PST पास करने के बाद, उम्मीदवारों को अंतिम मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, जिससे उनकी समग्र फिटनेस जांची जाएगी।

भर्ती विवरण: 53,690 पदों पर होगी भर्ती

इस बार SSC का उद्देश्य निम्न बलों में कुल 53,690 कांस्टेबल पदों पर भर्ती करना है-

  • असम राइफल्स (Rifleman GD)
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB Sipahi)
  • सीएपीएफ (CAPF)
  • विशेष सुरक्षा बल (SSF)

परीक्षा विवरण
SSC GD कांस्टेबल 2025 परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 के बीच CBT मोड में आयोजित की गई थी। देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया। यदि आप अपना नाम मेरिट लिस्ट में चेक करना चाहते हैं या PET/PST की तैयारी कर रहे हैं, तो SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और आगे की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Tags:    

Similar News