SIDBI Recruitment 2025: सहायक प्रबंधक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SIDBI ने ग्रेड A और B भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जानें कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट।
By : विपिन तिवारी
Updated On 2025-08-29 18:56:00 IST
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025
SIDBI Recruitment 2025: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने ग्रेड 'A' और ग्रेड 'B' (जनरल और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट sidbi.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SIDBI Recruitment 2025: कितने पदों पर भर्ती?
इस भर्ती के तहत कुल 76 पदों को भरा जाएगा, जिनमें Assistant Manager Grade 'A' (General Stream)के 50 पद और Manager Grade 'B' (General और Specialist Streams) के 26 पद भरे जाएंगे।
SIDBI परीक्षा तिथि और पैटर्न (Exam Pattern)
फेज I ऑनलाइन परीक्षा: 6 सितंबर 2025
फेज II परीक्षा: 4 अक्टूबर 2025
इंटरव्यू: नवंबर 2025
एग्जाम पैटर्न
- कुल प्रश्न: 200 (MCQ)
- कुल अंक: 200
- समय: 120 मिनट
भाषा: हिंदी और अंग्रेजी (English Language सेक्शन को छोड़कर)
सेक्शन वाइज विवरण
- English Language – 30 प्रश्न (30 अंक)
- Reasoning Aptitude – 25 प्रश्न (25 अंक)
- Quantitative Aptitude – 25 प्रश्न (25 अंक)
- Computer Knowledge – 20 प्रश्न (20 अंक)
- General Awareness (Banking, Financial Sector, Economic Issues) – 20 प्रश्न (20 अंक)
- MSMEs: Policy, Regulatory Framework, Finance & Management – 30 प्रश्न (30 अंक)
- Stream Specific Test – 50 प्रश्न (50 अंक)
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड SIDBI Admit Card 2025
- सबसे पहले sidbi.in पर जाएं।
- होमपेज पर Career टैब पर क्लिक करें।
- अब Assistant Manager और Manager Admit Card लिंक चुनें।
- अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर प्रिंट जरूर निकाल लें।