RBI Grade B Recruitment 2025: आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्द करें Apply
RBI Grade B Recruitment 2025: भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड ‘B’ अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 30 सितंबर शाम 6 बजे खत्म हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RBI Grade B Recruitment 2025
RBI Grade B Recruitment 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ग्रेड 'B' अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 30 सितंबर 2025 को समाप्त हो रही है। इस भर्ती के तहत 120 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आज शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा? इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल कैडर की फेज-I परीक्षा 18 अक्टूबर 2025 को और फेज-II परीक्षा 6 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। वहीं, DEPR और DSIM कैडर की फेज-I परीक्षा 19 अक्टूबर 2025 और फेज-II परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को होगी।
आयु सीमा (Age Limit)
उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST, PwBD, Ex-Servicemen) और उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
- जनरल कैडर (General Cadre): स्नातक में कम से कम 60% अंक (SC/ST/PwBD के लिए 50%) या परास्नातक में 55% अंक (SC/ST/PwBD के लिए पास)।
- DEPR: अर्थशास्त्र या वित्त में मास्टर डिग्री (55% अंक, SC/ST/PwBD के लिए 50%), पीएचडी/शोध अनुभव वांछनीय।
- DSIM: सांख्यिकी, गणित, इकोनोमेट्रिक्स, डाटा साइंस, AI, ML, बिग डाटा एनालिटिक्स या संबंधित विषयों में मास्टर डिग्री (55% अंक, SC/ST/PwBD के लिए 50%) या चार वर्षीय स्नातक डिग्री में 60% अंक।