MP Police Constable Bharti: मपी में 7500 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो; तुरंत करें Apply
आवेदन में किसी गलती को सुधारने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
MP Police Constable Bharti 2025
MPESB Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7500 पदों पर नियुक्तियां होंगी। योग्य अभ्यर्थी तुरंत MP कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी गलती को सुधारने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
सामान्य वर्ग: मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी।
अनुसूचित जनजाति (ST): न्यूनतम योग्यता 8वीं पास।
आयु सीमा
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)। आयु की गणना 29 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
परीक्षा की जानकारी
लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।
पहली पाली: सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक (रिपोर्टिंग टाइम 8:30 बजे तक)।
दूसरी पाली: दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक (रिपोर्टिंग टाइम 1:30 बजे तक)।
परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹500
- SC/ST/OBC/EWS: ₹250
- दिव्यांगजन (MP निवासी): ₹200
- विभागीय परीक्षा में SC/ST/OBC/EWS: ₹100
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) का चयन करें।
- अब"Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- प्रोफाइलिंग में जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
- लॉगिन करके बाकी विवरण भरें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।