MP Group 2 Bharti 2025: कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित 339 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

Updated On 2025-09-03 15:57:00 IST

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025

MP Group 2 Bharti 2025: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 339 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन 9 सितंबर 2025 से 23 सितंबर 2025 तक कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।

आवेदन तिथि

आवेदन 09 सितंबर 2025 से शुरू होंगे। अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 तक है।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपया और ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांगजन को 250 रुपया शुल्क जमा करना होगा।

योग्यता

संबंधित पद के लिए डिग्री/डिप्लोमा अनिवार्य। इसके साथ ही मध्यप्रदेश का रोजगार पंजीयन होना जरूरी।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु: 45 वर्ष

इन पदों पर होगी भर्ती

  1. कम्प्यूटर ऑपरेटर
  2. प्रयोगशाला सहायक
  3. फील्ड ऑफिसर
  4. सहायक यंत्री
  5. नापतौल निरीक्षक
  6. डेयरी विभाग के पद
  7. रसायनज्ञ
  8. प्रबंधक
  9. मत्स्य निरीक्षक
  10. स्वच्छता निरीक्षक
  11. एवं अन्य पद
Tags:    

Similar News