MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: ग्राम पंचायत सचिव की निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता

अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

Updated On 2025-08-07 07:29:00 IST

MP Gram Panchayat Recruitment 2025

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: मध्यप्रदेश पंचायती राज विभाग जल्द ही ग्राम पंचायत सचिव के 30,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह मौका उन युवाओं के लिए बेहतरीन है जो अपने गाँव और राज्य की सेवा करना चाहते हैं।

नोटिफिकेशन कब आएगा?

सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। जनवरी 2025 में भर्ती को लेकर चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन अब तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, आप mppanchayatdarpan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

  1. उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  2. स्नातक (Graduate) अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

कंप्यूटर ज्ञान जरूरी

बेसिक कंप्यूटर स्किल्स जैसे MS Office, ईमेल, इंटरनेट की जानकारी होनी चाहिए।

आयु सीमा

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 35 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

MP पंचायत सचिव भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। इसमें शामिल होंगे:

  1. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
  2. प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. फाइनल मेरिट और नियुक्ति

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को हर माह ₹5,200 से ₹20,400 तक वेतन मिलेगा। साथ में महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार mppanchayatdarpan.gov.in पर जाएं।
  • अब “MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 Notification” लिंक पर क्लिक करें।
  • पात्रता की जांच करें और “Apply Online” चुनें।
  • फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और डोक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन की प्रिंट कॉपी संभालकर रखें।
Tags:    

Similar News