LIC AAO & AE Recruitment 2025: एई- एएओ के 841 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने LIC AAO & AE Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
By : विपिन तिवारी
Updated On 2025-08-16 15:44:00 IST
LIC AAO & AE Recruitment 2025
LIC AAO & AE Recruitment 2025: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने LIC AAO & AE Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 841 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का सीधा लिंक एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर उपलब्ध है।
कितने पदों पर भर्ती?
- Assistant Engineer (AE): 81 पद
- Assistant Administrative Officer (AAO-Specialist): 410 पद
- Assistant Administrative Officer (AAO-Generalist): 350 पद
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PwBD उम्मीदवार: ₹85 + ट्रांजैक्शन चार्ज + GST
- अन्य उम्मीदवार: ₹700 + ट्रांजैक्शन चार्ज + GST
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview) + मेडिकल एग्जामिनेशन
ध्यान रहे कि प्रीलिम्स के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। फाइनल मेरिट केवल Mains + Interview के अंकों के आधार पर तैयार होगी।