BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: बिहार में 379 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया
सीजीएल-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के बाद अब आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर (क्रीड़ा प्रशिक्षक) के 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
Bihar STET 2025 Registration Last Date Today
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर दिया है। सीजीएल-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के बाद अब आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर (क्रीड़ा प्रशिक्षक) के 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्तूबर से 11 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर होंगे।
खाली पदों की संख्या
- अनारक्षित (UR) – 152
- एससी – 61
- एसटी – 04
- एमबीसी – 68
- बीसी – 45
- पिछड़े वर्ग की महिलाएं – 11
- ईबीसी – 38
कुल रिक्तियां – 379 पद (128 पद महिलाओं के लिए आरक्षित)
शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता
उम्मीदवार का किसी भी विषय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
तकनीकी योग्यता में निम्न में से कोई एक जरूरी –
- नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान से संबंधित खेल विधा में डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग
- लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर/केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय से PGDSC
- UGC मान्यता प्राप्त खेल विश्वविद्यालय/बिहार विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता
खेल उपलब्धियां (Sports Achievement)
उम्मीदवार ने इनमें से कोई एक उपलब्धि हासिल की हो –
- अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व
- राज्य स्तर पर राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी
- ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाई खेल, वर्ल्ड चैंपियनशिप या एशियाई चैंपियनशिप में भागीदारी
- अखिल भारतीय विश्वविद्यालय/राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कम से कम 2 बार भाग
- अंतर-रेलवे, अंतर-पुलिस या अंतर-खेल प्रतियोगिता में कम से कम 3 बार भागीदारी
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग: 21 से 37 वर्ष
- BC/EBC पुरुष व महिलाएं: अधिकतम 40 वर्ष
- अनारक्षित महिलाएं: 40 वर्ष
- SC/ST पुरुष व महिलाएं: अधिकतम 42 वर्ष
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। इसके बाद आरक्षण कोटि अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार कर नियुक्ति की जाएगी।