BPSC: लिपिक मुख्य परीक्षा 2025 का सिलेबस जारी, जानें पेपर पैटर्न

मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया है।

Updated On 2025-08-09 12:52:00 IST
सरकारी नौकरी: पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी 1431 पदों पर निकालेगी भर्ती; कैबिनेट से मिली मंजूरी; जानें डिटेल्स 

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या-43/2025 के तहत पटना स्थित आयोग कार्यालय में निम्न वर्गीय लिपिक (Lower Division Clerk) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के बाद कोटिवार न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करने वाले सभी सफल उम्मीदवारों को टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

BPSC LDC Mains Exam Pattern 2025

मुख्य परीक्षा में कुल दो प्रश्न पत्र होंगे:

  1. पहला पेपर – हिन्दी
  2. प्रश्न: 100 (माध्यमिक स्तर)
  3. सही उत्तर: 4 अंक
  4. गलत उत्तर: 1 अंक कटौती
  5. न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: 30%
  6. समय: 2 घंटे 15 मिनट

विषय: वाक्य संरचना, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया विशेषण, संधि, समानार्थी-विपरीतार्थी शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियां, व्याकरण

दूसरा पेपर – सामान्य ज्ञान

  1. प्रश्न: 150
  2. सही उत्तर: 4 अंक
  3. गलत उत्तर: 1 अंक कटौती
  4. समय: 2 घंटे 15 मिनट

सामान्य ज्ञान पेपर के तीन भाग होंगे

भाग 1 – सामान्य अध्ययन एवं समसामयिक विषय: विज्ञान प्रगति, पुरस्कार, भाषाएं, खेल, इतिहास, भूगोल, संविधान, पंचायती राज, राष्ट्रीय आंदोलन

भाग 2 – सामान्य विज्ञान एवं गणित: भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, भूगोल, प्रतिशत, औसत, अनुपात, लाभ-हानि, ब्याज

भाग 3 – तार्किक क्षमता व मानसिक योग्यता: सादृश्य, अंतर-समानता, समस्या समाधान, स्थानिक विन्यास, अंकगणितीय तर्क, कोडिंग-डिकोडिंग, संख्या श्रृंखला, अशाब्दिक तर्क

नोट: हिन्दी पेपर पास करना अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

Tags:    

Similar News