BPSC Exam Calendar 2025: शिक्षक भर्ती, 71वीं प्रारंभिक परीक्षा और 36 अन्य परीक्षाओं की तारीखें घोषित, देखें कैलेंडर

BPSC ने 2025 की परीक्षा कैलेंडर जारी कर दी है। इसमें शिक्षक भर्ती, 71वीं प्रारंभिक परीक्षा और 36 अन्य परीक्षाओं की तारीखें घोषित की गई हैं। पूरी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

Updated On 2025-07-24 18:01:00 IST

BPSC Exam Calendar 2025 OUT

BPSC Exam Calendar 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने साल 2025 के लिए अपना विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में कुल 36 भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का उल्लेख है, जिसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू शामिल हैं। यह परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है।

7,279 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति

इस बार की सबसे बड़ी घोषणा विशेष शिक्षक भर्ती अभियान को लेकर है। इस भर्ती के तहत कुल 7,279 पद भरे जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच किया जाएगा।

BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE 70th)

  • पदों की संख्या: 2,035
  • प्रारंभिक परीक्षा: 13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025
  • परिणाम घोषित: 23 जनवरी 2025
  • मुख्य परीक्षा की तारीखें: 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल 2025
  • इंटरव्यू: नवंबर 2025

यह भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में पूरी की जाएगी।

अन्य प्रमुख भर्ती परीक्षाएं और तारीखें

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल) भर्ती 2025

  • पद: 118
  • परीक्षा तिथि: 18 और 19 दिसंबर 2025
  • असिस्टेंट रेवेन्यू और अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती 2025
  • पद: 285
  • परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

असिस्टेंट अर्बन वेलफेयर और रजिस्ट्रेशन ऑफिसर भर्ती 2025

पद: 285

असिस्टेंट पब्लिक सैनिटेशन और वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर भर्ती

पद: 54

असिस्टेंट टाउन प्लानिंग ऑफिसर

  • पद: 36

कहां देखें पूरा कैलेंडर?

उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर BPSC Exam Calendar 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें सभी 36 परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी मौजूद है।

BPSC Exam Calendar 2025 PDF डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

Tags:    

Similar News