BPSC 71st Recruitment 2025: अब कुल 1,264 पद, DSP के 14 नए पद शामिल

BPSC 71वीं भर्ती 2025 में बिहार लोक सेवा आयोग ने कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 1,264 कर दी है। पहली बार DSP के 14 पद भी शामिल किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है।

Updated On 2025-06-18 14:35:00 IST

BPSC 71st Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए रिक्तियों की संख्या 1,250 से बढ़ाकर 1,264 कर दी है। यह अपडेट 16 जून 2025 को आयोग की ओर से जारी किया गया।

इस संशोधन के अनुसार, 14 नए पद 'पुलिस उपाधीक्षक (DSP)' के जोड़े गए हैं। ये पद गृह विभाग (पुलिस शाखा), बिहार सरकार के अनुरोध पर स्वीकृत किए गए हैं। अब पहली बार इस परीक्षा में DSP पद भी शामिल किया गया है, जबकि पहले केवल अन्य प्रशासनिक पदों के लिए ही आवेदन मांगे गए थे।

BPSC 71st Recruitment 2025: संशोधित रिक्तियों का विस्तृत विवरण

पद का नाम

 कुल पद

वरिष्ठ उप समाहर्ता

100

वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी

79

श्रम अधीक्षक

10

उप पंजीयक/संयुक्त उप पंजीयक

3

गन्ना पदाधिकारी

17

प्रखंड सहकारिता अधिकारी

502

प्रखंड पंचायती राज अधिकारी

22

अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण अधिकारी

13

राजस्व अधिकारी

45

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

459

पुलिस उपाधीक्षक (DSP)

14

BPSC 71st Recruitment 2025: आवेदन की तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 जून 2025
  • अंतिम तिथि: 30 जून 2025
  • कुल पद 1,264
  • आवेदन माध्यम: केवल आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in
  • ऑफलाइन आवेदन: मान्य नहीं

BPSC 71st Recruitment 2025: खास बात
इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और नवीनतम अपडेट्स के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें।

Tags:    

Similar News