BPSC 71st CCE Admit Card 2025: संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउलोड
BPSC 71st CCE Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2025 का एडमिट कार्ड 6 सितंबर 2025 को जारी करेगा।
By : विपिन तिवारी
Updated On 2025-09-05 12:43:00 IST
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025
BPSC 71st CCE Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2025 का एडमिट कार्ड 6 सितंबर 2025 को जारी करेगा। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें BPSC 71st CCE Admit Card 2025
- उम्मीदवार bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
- पंजीकरण विवरण के साथ लॉगिन करें।
- अब My Account सेक्शन पर जाएं।
- 71वीं CCE नोटिफिकेशन के तहत “View/Download Admit Card” पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी
- उम्मीदवार का नाम, पिता/पति का नाम
- जन्मतिथि, श्रेणी, जेंडर
- परीक्षा का नाम, तिथि, समय और अवधि
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन आईडी
- परीक्षा केंद्र का नाम, पता और कोड
- एंट्री नियम, आवश्यक आईडी और COVID गाइडलाइन्स
परीक्षा पैटर्न
BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में केवल जनरल स्टडीज का एक पेपर होगा।
कुल प्रश्न: 150
कुल अंक: 150
समय: 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग लागू होगी (प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक कटेगा)।
महत्वपूर्ण निर्देश
- एडमिट कार्ड के साथ एक मान्य फोटो आईडी अनिवार्य है।
- परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 से 11:00 बजे के बीच पहुँचना होगा।
- एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा, डाक से नहीं भेजा जाएगा।