Bihar Police ASI Steno Marksheet 2025: एएसआई स्टेनो भर्ती परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
BPSSC ने Bihar Police ASI Steno Marksheet 2025 जारी कर दी है। उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सीधा लिंक और डाउनलोड स्टेप्स यहां देखें।
Bihar Police ASI Steno Marksheet 2025
Bihar Police ASI Steno Marksheet 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने एएसआई स्टेनो भर्ती परीक्षा की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 तक bpssc.bihar.gov.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
खाली पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 305 पदों को भरना है। इनमें 121 पद अनारक्षित, 31 पद EWS, 59 पद EBC, 37 पद OBC, 14 पद BC महिला, 37 पद SC और 6 पद ST वर्ग के लिए निर्धारित हैं।
इस भर्ती परीक्षा का परिणाम 30 जून को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित हुई थी जिसमें 18,726 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब जारी मार्कशीट में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और अन्य चरणों में प्राप्त अंक विस्तार से देखने को मिलेंगे।
Bihar Police ASI Steno Marksheet 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Bihar Police” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “ASI Steno Marksheet 2025 Download Link” पर जाएं।
- अपना रोल नंबर/पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट कर सुरक्षित रखें।