APSC JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

APSC ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार apsc.nic.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जानें स्टेप्स और एग्जाम डिटेल।

Updated On 2025-08-28 15:33:00 IST

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025

APSC JE Recruitment 2025: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन्होंने सिविल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान कुल 187 पदों के लिए आयोजित हो रहा है, जिनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के160 पद, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के10 पद, जूनियर इंजीनियर (केमिकल) के10 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 7 पद पर भर्ती होगी।

परीक्षा शेड्यूल

  1. पेपर I (सिविल इंजीनियरिंग): 31 अगस्त 2025, सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
  2. पेपर II (जनरल स्टडीज और इंग्लिश): दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक

जरूरी दस्तावेज

  1. डिप्लोमा सर्टिफिकेट (सिविल इंजीनियरिंग)
  2. जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. PwBD प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  6. वैध आईडी प्रूफ

महत्वपूर्ण नोट: हॉल टिकट परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
  • अब Admit Cards/Call Letter सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद JE Civil Admit Card 2025 लिंक चुनें।
  • लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन डिटेल डालें।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
Tags:    

Similar News