MP आंगनबाड़ी महिला सहायिका भर्ती 2025: 544 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आंगनबाड़ी महिला सहायिका भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू। 12वीं पास महिलाएं 544 पदों पर बिना परीक्षा सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर चयन पा सकती हैं। आवेदन नि:शुल्क है, यहां देखें पूरी जानकारी।
By : विपिन तिवारी
Updated On 2025-08-18 14:50:00 IST
Mahila Sahayika Bharti
Anganwadi Recruitment 2025: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आंगनबाड़ी में महिला सहायिका भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कुल 544 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि उनका चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
योग्यता व आयु सीमा
- शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
पदों की संख्या
कुल पद: 544 महिला सहायिका
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।
चयन प्रक्रिया
चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवारों को CEDMAP पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- वहां दिए गए आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंटरव्यू की सूचना उम्मीदवारों को दी जाएगी।