Yuzvendra Chahal Birthday: चहल के लिए रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश का प्यार भरा पोस्ट, जानें क्या लिखा
टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने चहल की एक अनदेखी तस्वीर भी पोस्ट की।
युजवेंद्र चहल के बर्थडे पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश ने शेयर किया पोस्ट
Yuzvendra Chahal Birthday: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनका नाम सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आरजे महवश के साथ काफी जोड़ा जा रहा है। अब गुरुवार (24 जुलाई) को चहल के जन्मदिन पर महवश ने एक खास पोस्ट शेयर किया जिससे अपने अफेयर को और हवा मिल रही है।
महवश ने लंदन ट्रिप से एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर जिसमें चहल डिनर डेट पर दिखाई दे रहे हैं। महवश ने मज़ेदार अंदाज में चहल को बर्थडे विश किया। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- "हैप्पी बर्थडे यूज़ी! उम्र बढ़ना जिंदगी का हिस्सा है और बाकी हिस्से तो और भी बुरे हैं। तो ऑल द बेस्ट!"
ये भी पढ़ें- 'कपड़े उतार दो, रिझाओ...': जॉनी लीवर की बेटी के साथ हुई गंदी हरकत, किया चौंकाने वाला खुलासा
चहल और महवश का चल रहा अफेयर?
हालांकि चहल और महवश ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी सार्वजनिक तौर पर बात नहीं की और न ही नकारा है। लेकिन दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी और एकसाथ बिताए जा रहे कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। हाल ही में दोनों को लंदन की सड़कों पर घूमते देखा गया, और दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ही जगह से तस्वीरें भी शेयर कीं।
धनश्री से तलाक के बाद महवश के साथ दिखे चहल
चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के रिश्ते में दरार की खबरें आने के बाद से ही महवश का नाम चहल से जुड़ने लगा है। मार्च 2025 में चहल और धनश्री का ऑफिशियल रूप से तलाक हुआ था। इसके बाद से महवश को कई बार चहल के साथ देखा गया।
आईपीएल 2025 के दौरान महवश को पंजाब किंग्स के लगभग हर मैच में चहल को सपोर्ट करते देखा गया। वह टीम के साथ ट्रैवल भी करती नजर आईं और खिलाड़ियों के परिवारजनों के साथ घुलती-मिलती दिखीं।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में पहली AI कंटेस्टेंट बनेंगी काव्या मेहरा, जानिए कौन है वो
चहल ने दिया था हिंट
सबसे बड़ा इशारा तब मिला जब चहल 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे थे। जब कॉमेडियन कीकू शारदा ने उनसे मज़ाक में पूछा, "कौन है वो लड़की?" तो चहल ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, "इंडिया जान चुका है... 4 महीने पहले।"