Priyanka Chopra: Don 3 और Krrish 4 का हिस्सा बनेंगी प्रियंका चोपड़ा? बॉलीवुड कमबैक पर दिया बड़ा बयान!
प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। डॉन 3 और कृष 4 से जुड़ने की अफवाहों के बीच अभिनेत्री ने हाल ही में भारतीय सिनेमा में लौटने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कमबैक करने की अफवाहों पर रिएक्ट किया। (photo- Instagram)
Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। कई सालों से बॉलीवुड फिल्में छोड़ चुकीं प्रियंका को लेकर अब अफवाहें तेज हैं कि वह 'वाराणसी' के बाद क्या बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। ये भी खबरें सामने आईं कि प्रियंका, फरहान अख्तर की 'डॉन 3' और ऋतिक रोशन की 'कृष 4' का हिस्सा बन सकती हैं। इसपर अब खुद एक्ट्रेस अपनी प्रतिक्रिया दी है।
स्क्रीन रैंट को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने भारत और हॉलीवुड, दोनों इंडस्ट्री में काम करने के अपने अनुभव साझा किए और साथ ही भारतीय सिनेमा में दोबारा लौटने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत में फिर से फिल्म करना उनके लिए बेहद खास है और अगर वापसी का कोई सही तरीका था, तो वह यही फिल्म थी।
बॉलीवुड कमबैक पर प्रियंका का जवाब
प्रियंका ने कहा, “मैं भारत में वापस आकर फिल्म करने को लेकर बहुत खुश हूं। अगर भारतीय सिनेमा में लौटने का कोई सही तरीका था, तो वह यही था।”
हालांकि, जब उनसे डॉन 3 और कृष 4 से जुड़ने की अफवाहों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर खुलकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं इनमें से किसी के बारे में कुछ कह भी सकती हूं या नहीं।” उनके इस जवाब पर उनके को-स्टार महेश बाबू ने मजाकिया अंदाज में कहा, “तो फिर कुछ तो जरूर चल रहा है,” जिससे चर्चाएं और तेज हो गईं।
भारतीय सिनेमा में वापसी पर भावुक हुईं प्रियंका
प्रियंका ने अपनी आने वाली भारतीय फिल्म को एक इमोशनल ‘होमकमिंग’ बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 6 साल बाद भारत में काम करना उनके लिए बेहद रोमांचक अनुभव है। खास तौर पर डांस को लेकर उन्होंने उत्साह जताया और बताया कि हॉलीवुड फिल्मों में उन्हें यह मौका नहीं मिल पाया था।
उन्होंने कहा, “आने वाला वक्त बहुत रोमांचक है। यह फिल्म भारत में मेरी लगभग छह साल बाद पहली फिल्म है। सबसे मजेदार बात यह रही कि मुझे फिर से डांस करने का मौका मिला, जो मैं अपनी हॉलीवुड फिल्मों में मिस कर रही थी।”
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘The Bluff’ में नजर आएंगी, जो 25 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। वहीं, बॉलीवुड में वह आखिरी बार साल 2019 में फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काय इज़ पिंक’ में दिखाई दी थीं।