Arjun Kapoor: ऑनलाइन ट्रोलिंग के बीच अर्जुन कपूर का टूटा दिल, बोले- 'जिंदगी मेरे लिए बेहद कठोर रही'

अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना शौरी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने जिंदगी की कठिनाइयों का जिक्र करते हुए मां के लिए दिल की बातें साझा कीं।

Updated On 2026-02-03 17:20:00 IST

अर्जुन कपूर (Photo- Instagram)

Arjun Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। आए दिन उनपर मीम्स और फनी वीडियो बनते हैं जो कई बार अर्जुन कपूर के लिए हावी भी साबित होता है। ऑनलाइन ट्रोलिंग के बीच अब एक्टर ने एक खास शख्स से अपनी जिंदगी के मुश्किल वक्त की शिकायत की है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर हैं।

अर्जुन ने अपनी मां की जन्मतिथि पर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया और बताया कि हाल ही में जिंदगी उनके लिए कठिन रही है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे मां, मुझे आज आपकी बहुत याद आ रही है। जिंदगी हाल ही में मुझसे थोड़ी कठोर रही है, लेकिन ठीक है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने पहले भी संघर्ष झेला है, आगे भी झेलूंगा और फिर भी उठूंगा… क्योंकि आपने मुझे सिखाया कि जिंदगी का सामना कैसे गरिमा और साहस के साथ किया जाता है। हम साथ में इसे पार करेंगे, आप और मैं। मैं आपसे फिर मिलूंगा और कभी आपके जन्मदिन को साथ में मनाएंगे… आपका प्यारा बेटा, अर्जुन।”

सेलेब्स ने अर्जुन के पोस्ट पर किया रिएक्ट

अर्जुन का यह पोस्ट शेयर करते ही बॉलीवुड और फैंस ने प्रतिक्रिया दी। जान्हवी कपूर, जोया अख्तर, वीर पहारिया, रकुल प्रीत सिंह, परमीत सेठी, खुशी कपूर और अपारशक्ति खुराना सहित कई सेलेब्स ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया।


जानकारी के लिए, अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और मीम कल्चर का सामना कर चुके हैं। कई बार उन्हें उनके एक्टिंग और पर्सनल लाइफ को लेकर अनुचित आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। हाल ही में उनका एक पुराना इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया था जिसमें वह ब्लैंक फेस के साथ रिएक्ट करते नजर आए थे। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की आखिरी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी थी, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी थीं। फिलहाल उन्होंने अपनी अगली फिल्मों की घोषणा नहीं की है।

Tags:    

Similar News

शरारती जेह को करीना कपूर ने दिखाई आंख: Bebo का क्यूट रिएक्शन हुआ Viral; फैंस बोले- 'हर इंडियन मां ऐसी ही होती है'