Sunjay Kapur: संजय कपूर की बहन ने 30,000 करोड़ के प्रॉपर्टी विवाद पर किया चौंकाने वाला खुलासा
करिश्मा कपूर के पूर्व पति व बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर परिवार में घमासान छिड़ गई है। अब उनकी बहन मंधिरा कपूर ने चुप्पी तोड़ते हुए कई खुलासे किए।
30,000 करोड़ के प्रॉपर्टी विवाद पर संजय कपूर की बहन ने उठाए सवाल
Sunjay Kapur property dispute: बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर परिवार में गहरा विवाद छिड़ गया है। इस विवाद में उनकी पूर्व पत्नी व एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव कपूर का नाम भी सामने आ रहा है। अब संजय की बहन मंधिरा कपूर ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने परिवार के साथ हो रहे बुरे व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मंधिरा कपूर के आरोप
मंधिरा ने संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ANI से कहा, "हमारे साथ अजनबियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। संजय के निधन के बाद जारी शोक संदेश में भी हमारा नाम शामिल नहीं किया गया। मेरी मां ने उनसे हमारा नाम भी लिखने का अनुरोध किया था। मेरे पिता ने यह सब इसलिए नहीं बनवाया था कि परिवार अलग-थलग पड़ जाए। हमारे साथ अजनबियों और बाहरी लोगों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा- "यह सब मेरे पिता ने किया है...तो, हर कोई इसका श्रेय कैसे ले रहा है और इससे सब कुछ कैसे छीन रहा है? मेरी मां, जो जीवित हैं, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे और मेरी बहन को सीधे-सीधे भाड़ में जाने को कह दिया। हमें किसी मृत्युलेख में नहीं लिखा गया। हमें किसी चीज़ में नहीं डाला गया... आप इसे हमसे छीनने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन यह हमारे खून में है।"
ये भी पढ़ें- संजय कपूर की जायदाद पर करिश्मा कपूर का हक?: 30,000 करोड़ के प्रॉपर्टी विवाद के बीच बच्चों संग पहुंचीं दिल्ली
'मां के साथ हो रहा अन्याय'
संजय की बहन मंधिरा ने NDTV से बातचीत में कहा, “मेरी मां को यह कहना कि उनका कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है, बहुत कठोर है। वह 80 साल की हैं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर इस विरासत को बनाया। आज हमें कहा जा रहा है कि हमें इस पर कोई हक़ नहीं है।”
उन्होंने यह भी बताया कि प्रिया सचदेव ने उनकी मां को दिल्ली स्थित घर में रहने का सुझाव दिया था, लेकिन मां उस घर में लौटने की स्थिति में नहीं हैं। मंधिरा के अनुसार, “पिता की मौत के बाद मां ने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला था। अब बेटे की मौत के बाद उस घर में वापस जाना उनके लिए बेहद भावनात्मक और कठिन होगा।”
रानी कपूर का आरोप
रानी कपूर ने अपने बेटे की मौत को 'रहस्यमय' करार दिया और ब्रिटेन की एजेंसियों से इसकी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उन पर जबरन दस्तावेज़ों पर साइन करवाए गए और वित्तीय प्रतिबंध लगाए। साथ ही उन्होंने कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
हालांकि सुंजय की कंपनी सोना कॉमस्टार ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि रानी कपूर का 2019 से कंपनी से कोई संबंध नहीं है। साथ ही कंपनी ने उन्हें 'झूठे आरोप' लगाने के लिए कानूनी नोटिस भी भेजा है।
ये भी पढ़ें- मधुमक्खी निगलने से हुई संजय कपूर की मौत! करिश्मा के Ex पति को लेकर चौंकाने वाले दावे
सुजय कपूर की शादी और रहस्यमयी मौत
संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान हुआ। उनके करीबी दोस्त सुहेल सेठ ने बताया कि खेल के दौरान मधुमक्खी निगलने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कंपनी ने भी आधिकारिक बयान में हार्ट अटैक को ही कारण बताया, लेकिन अधिक जानकारी साझा नहीं की।
संजय की तीन शादियां हुई थीं। पहली शादी फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से 1996 में हुई थी, जो चार साल बाद टूट गई। 2003 में उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की और दोनों के दो बच्चे हुए – समायरा (19) और कियान (13)। 2016 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2017 में उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा अजारियास है। उनकी मृत्यु के समय प्रिया ही उनकी पत्नी थीं।