VIDEO: बर्थडे पर शबाना आजमी-जावेद अख्तर का रोमांटिक अंदाज, रेखा संग माधुरी-उर्मिला ने किया जमकर डांस
अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपना 75वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। सितारों से सजी इस पार्टी में जावेद अख्तर के साथ उनके रोमांटिक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।
शबाना आजमी के बर्थडे का इनसाइड वीडियो
Shabana Azmi Birthday Video: मशहूर वेटेरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपना 75वां जन्मदिन बड़े ही खास और खुशनुमा अंदाज़ में मनाया। डांस, म्यूजिक, मस्ती और हंसी-मजाक से भरी इस बर्थडे पार्टी में फिल्मी सितारों ने शामिल होकर इस शाम को और भी यादगार बना दिया। सबसे खास पल वो रहा जब शबाना और उनके और पति जावेद अख्तर ने एक रोमांटिक डांस करके महफिल में चार चांद लगा दिए।
शबाना-जावेद अख्तर के डांस का वीडियो
पार्टी की सबसे दिल को छू लेने वाली झलक तब सामने आई जब शबाना आज़मी ने 'प्रिटी लिटिल बेबी' गाने पर जावेद अख्तर के साथ डांस किया। वीडियो में दोनों मुस्कुराते हुए, एक-दूसरे के साथ हाथ पकड़कर डांस करते नजर आ रहे हैं। पार्टी में मौजूद हर शख्स उस पल को कैमरे में कैद करता दिखा।
फराह खान ने इस पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "अब ऐसे मनाते हैं 75वां जन्मदिन! हैप्पी बर्थडे शबाना आजमी, आप और जावेद अख्तर हमेशा यूं ही जवान बने रहें।"
रेखा, माधुरी, उर्मिला, विद्या बालन ने जमाई महफिल
सितारों से सजी इस पार्टी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर ने 'परिणीता' का फेमस गाना 'कैसी पहेली है' ये पर डांस कर चार चांद लगा दिए।
महमानों की लिस्ट में फराह खान, मनीष मल्होत्रा, करन जौहर, सोनू निगम, महीप कपूर, फरहान अख्तर और नीना गुप्ता जैसे नाम शामिल थे।
फैशनेबल अंदाज में दिखे सेलेब्स
बर्थडे की जान रहीं शबाना आजमी ने इस मौके पर ब्लैक-रेड कलर का आउटफिट कैरी किया। वहीं जावेद अख्तर ने ट्विनिंग करते हुए कुर्ता-पयजामा और जैकेट पहनी।
रेखा इस मौके पर काले और सफेद रंग की ड्रेस में, ड्रामेटिक कोट, पगड़ी स्टाइल हेडगियर और गोल्ड जूलरी के साथ हमेशा की तरह रॉयल अंदाज़ में नजर आईं। विद्या बालन ने ग्रे गाउन पहना था, माधुरी दीक्षित ने रेड आउटफिट और उर्मिला मातोंडकर गोल्डन-ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस लगीं।
शबाना आज़मी की आगामी फिल्में
शबाना हाल ही में क्राइम ड्रामा 'डब्बा कार्टेल' में नजर आई थीं। वह अगली बार निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सनी देओल, प्रीति जिंटा और अली फज़ल भी होंगे।