Salman Khan Family: सलमान खान की फैमिली फोटो में दिखीं Ex भाभियां मलाइका-सीमा, कहा- 'परिवार जो लगातार बढ़ रहा है'

सलमान खान ने अपने ब्रांड 'बीन्ग ह्यूमन' के 12 साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। इस फैमिली फोटो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह ने, जो कभी उनके भाइयों की पत्नियां रह चुकी हैं।

Updated On 2025-10-18 18:10:00 IST

सलमान खान ने शेयर की फैमिली फोटो (Photo- Instagram)

Salman Khan Family photo: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के ब्रैंड 'बींन्ग ह्यूमन क्लोथिंग' ने अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो के साथ भावुक पोस्ट शेयर किया। सलमान, अरबाज, सोहेल, माता-पिता सलीम-सलमा और हेलेन के अलावा तस्वीर में दो और खास शख्स नजर आईं जिन्होंने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। वो हैं सलमान खान की दो भाभिया मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह, जो इस फैमिली फोटो में साथ नजर आईं।

सलमान ने शेयर की फैमिली फोटो

ब्रैंड बींन्ग ह्यूमन के 12 साल पूरे होने पर सलमान खान ने अपने पोस्ट में उन लोगों को धन्यवाद कहा जो इस जर्नी में उनके साथ रहे। सलमान ने इस पोस्ट में दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर हाल ही की फैमिली पोर्ट्रेट थी, जिसमें अरबाज़ खान, शूरा खान, सोहेल खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, सलीम खान, हेलेन, सलमा खान, अलवीरा अग्निहोत्री, अतुल अग्निहोत्री, अलीज़ेह, निर्वान और अरहान खान जैसे परिवार के सदस्य शामिल थे।

वहीं, दूसरी तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह भी नजर आईं — जो कभी अरबाज़ और सोहेल की पत्नियां रह चुकी हैं। सलमान ने इन दोनों महिलाओं को भी अपने ब्रांड की जर्नी का हिस्सा माना और उन्हें पोस्ट में शामिल किया।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सलमान ने लिखा- “12 साल पहले बींन्ग ह्यूमन क्लोथिंग एक छोटे सी सोच के साथ शुरू हुआ था- कुछ अच्छा करने का, मुस्कान फैलाने का और समाज को कुछ लौटाने का। आज यह सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि एक परिवार बन चुका है, जो लगातार बड़ा होता जा रहा है। इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए सभी का धन्यवाद।”

मलाइका और सीमा का सलमान परिवार से रिश्ता

बताते चलें, मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान की शादी 1998 में हुई थी। दोनों का एक बेटा अरहान खान है। 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद मलाइका, एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं, हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं।

अरबाज ने हाल ही में शूरा खान से शादी की है और दोनों ने इस साल एक बेटी का स्वागत किया है।

वहीं सीमा सजदेह पेशे से फैशन डिज़ाइनर और रिएलिटी शो स्टार है। उन्होंने सोहेल खान से 1998 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं – निर्वान और योहान। सोहेल और सीमा ने 2022 में तलाक लिया था।

Tags:    

Similar News