Rakul Preet: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का हॉट लुक, देखकर आप भी कहेंगे- Amazing

Rakul Preet: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी व्हाइट ड्रेस में बिखेरी ग्लैमर की चमक, हॉट और स्टाइलिश लुक देखकर फैंस हुए दीवाने।

Updated On 2025-11-03 18:35:00 IST

एक्ट्रेस रकुल प्रीत का हॉट लुक (Image: rakulpreet)

Rakul Preet: एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने इस बार कुछ ऐसा पहना, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। उन्होंने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वो काफी हॉट नजर आ रही थीं। दरअसल, उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जिसे देखकर फैंस भी कहने लगे कि, फिगर हो तो ऐसा और अंदाज हो तो रकुल जैसा...

पार्टी लुक के लिए परफेक्ट ड्रेस

रकुल प्रीत सिंह का यह सफेद परिधान केवल एक साधारण लुक नहीं था, बल्कि यह बिना किसी चमकदार रंग या भारी डिजाइन वाला लुक था। उनका परिधान बिना किसी बनावट की उलझन के बेहद संतुलित दिख रहा था। यानी आरामदायक ड्रेस दिखाई दे रही थी। जिसे पार्टी लुक के लिए पहना जा सकता है।

रकुल की पूरी ड्रेस कैसी थी

यह ड्रेस बिना आस्तीन की थी, जो उनके कंधों और गर्दन की खूबसूरती को उभार रहा था। ऊपर का हिस्सा शरीर से सटा हुआ और साफ-सुथरे कट में तैयार था, जो धीरे-धीरे नीचे की ओर एक लंबे स्कर्ट में बदल जाता है। इस पूरे लुक में एक छोटा सा क्लिप उनकी कमर पर लगा था, जिसने पूरे सफेद लुक में चार चांद लगा दिए। कपड़े की हर हर मोड़ सोच-समझकर बनाई गई थी।

रकुल ने एक्सेसरीज में क्या पहना

रकुल ने इस लुक को खूबसूरत बनाने के लिए गोल्डन बैंगल्स पहने थे, जो लुक में हल्की चमक बिखेर रहा था। यानी इस ड्रेस के साथ उन्होंने ज्यादा एक्सेसरीज का इस्तेमाल नहीं किया हुआ था।

सादगीभरा श्रृंगार किया हुआ था

उनका मेकअप बेहद हल्का और प्राकृतिक था। गालों पर हल्का गुलाबीपन और न्यूड होंठों का रंग, इन सबने मिलकर उनके चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को और उभारा। बाल खुले और हल्के लहरा रहे थे, जिससे पूरा लुक सहज और प्राकृतिक महसूस हो रहा था। यह वही अंदाज है कम में भी सुंदर दिखाई देता है।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का यह सफेद लुक आज की आधुनिक महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। यह लुक सिखाता है कि आत्मविश्वास और संतुलन से पहना गया सादा कपड़ा भी किसी डिजाइनर परिधान से कम नहीं दिखता। यह लुक आधुनिकता और परंपरा दोनों का सुंदर मेल है, एक ओर सादगी की गरिमा, दूसरी ओर आत्मविश्वास की चमक।

मुस्कुराहट ने फैशन प्रेमियों को दिया संदेश

रकुल प्रीत सिंह ने इस बार फिर दिखा दिया कि फैशन का मतलब सिर्फ़ रंग, कपड़ा या गहने नहीं है, बल्कि मुस्कुराहट से पूरा किया जा सकता है। उनका सफेद परिधान इस बात का उदाहरण है कि कभी-कभी सादगी ही सबसे बड़ा आकर्षण बन जाती है। यह लुक फैशन प्रेमियों के लिए एक संदेश है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News