Priyanka Chahar Choudhry: 'नागिन' की पतली कमर पर फिदा हुए फैंस, नीले लहंगे ने मचा दिया तहलका
Priyanka Chahar Choudhry: प्रियंका चाहर चौधरी नागिन नीले लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं, उनका ये पूरा लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रियंका चाहर चौधरी का नागिन लुक (Image: viralbhayani)
Priyanka Chahar Choudhry: कभी–कभी कोई रूप ऐसा होता है जो देखते ही दिल में बस जाता है। हाल ही में ऐसा ही जादू बिखेरा प्रियंका चाहर चौधरी ने, जब वह अपने अपकमिंग धारावाहिक नागिन 7 के प्रचार के दौरान नीले लहंगे में नजर आईं।
दरअसल, उनके इस रूप ने न केवल उनके प्रशंसकों को हैरान किया, बल्कि यह लुक देखते ही सबके बीच चर्चा का विषय बन गया। आकर्षक अनोखे आभूषणों से लेकर उनके श्रृंगार तक, हर हिस्से में नागिन का रहस्य दिखाई दिया। यही वजह है कि सोशल माध्यमों पर प्रियंका का यह अवतार तूफान की तरह छा गया है।
नीले लहंगे में दिखा शाही आकर्षण
पारंपरिक परिधान पहनने का तरीका कोई प्रियंका चाहर चौधरी से सीखे। उन्होंने जिस गहरे नीले रंग का लहंगा पहना, उसमें एक अद्भुत चमक और गहराई दिखाई दी। यह रंग अपने आप में ही दिल को सुकून देने वाला होता है और जब प्रियंका ने इसे अपने अंदाज में सवारा, तो यह रूप और भी निखर गया।
प्रियंका ने नागिन वाले आभूषण पहनें
प्रियंका के इस पूरे रूप में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज उनकी ज्वेलरी थी। यह आभूषण साधारण नहीं, बल्कि नागिन की थीम से प्रेरित थे। मांग टीका से लेकर कमर बंध तक हर एक गहना नागिन की आकृति और कला से तैयार किया गया था। उनके माथे का मांग टीकाचेहरे की खूबसूरती को और उभार रहा था। नागिन जैसा का कमर बंध तो मानो उनके पूरे लहंगे का मुकुट था। इसने उनके अंदाज में ऐसा सौंदर्य जोड़ा कि, देखने वाले लगातार उनकी तारीफ करते नजर आए।
न्यूड मेकअप किया हुआ था
प्रियंका ने इस बेहतरीन परिधान और आभूषणों को हल्के और संतुलित श्रृंगार के साथ पूरा किया। उनका न्यूड मेकअप उनके रूप को सौम्य और प्राकृतिक बनाए हुए था। चेहरे पर हल्की चमक, होंठों पर मुस्कान और गालों पर हल्की लाली ने उनके लुक को बिल्कुल संतुलित रखा। लेकिन असली आकर्षण था उनकी आंखों का, उन्होंने आंखों को उभारने के लिए गहरे काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी नजरें और भी मनमोहक लग रही थीं।
पतली कमर ने प्रशंसकों को बनाया दीवाना
प्रियंका की फिटनेस हमेशा सुर्खियों में रहती है और इस बार भी उनकी खूबसूरत पतली कमर पूरे लुक का केंद्र बन गई। नीले लहंगे और कमरबंद के साथ उनकी कमर और भी आकर्षक लग रही थी। प्रशंसकों ने तो इस दृश्य के देखकर दिल हार दिया और सोशल माध्यमों पर उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई।
बिग बॉस से लेकर नागिन 7 तक का सफर
प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस 19 में अपने व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के दम पर लाखों लोगों का दिल जीता था। शो में दिखाई देने के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और अब वह एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक नागिन 7 का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह उनके करियर का बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि नागिन सीरियल हमेशा से ही चर्चित और दर्शकों की पसंदीदा रहा है।
प्रियंका चाहर चौधरी का यह नागिन अवतार एक अद्भुत झलक है कि, आने वाले धारावाहिक में दर्शक क्या देखने वाले हैं। उनका नीला लहंगा, नागिन थीम के आभूषण, सौम्य श्रृंगार और मनमोहक अंदाज़ सभी का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।