Parineeti Chopra Son Pic: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने बेटे का रखा बेहद खूबसूरत नाम, दिखाई पहली झलक
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति व नेता राघव चड्ढा ने अपने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही कपल ने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दीं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। (photo- Instagram)
Parineeti Chopra Son Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस परीणिति चोपड़ा और उनके पति व आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इस साल एक बेटे के माता-पिता बने हैं। 20 अक्टूबर 2025 को कपल के घर एक नन्हे राजकुमार ने जन्म लिया जिसके जन्म के लगभग एक महीने बाद अब परिणीति और राघव ने अपने बेटे की पहली झलक और उसका नाम रिवील कर दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी शेयर की।
बेटे का नाम रखा 'नीर'
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर में परिणीति और राघव अपने बेटे के पैरों को चूमते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों ने उसके नन्हे कदमों को हांथों में पकड़ा हुआ है। दोनों प्यार से बच्चे को स्नेह करते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा- जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्- तत्र एव नीर। हमारे हृदय को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम रखा 'नीर' जिसका अर्थ है- शुद्ध, दिव्य और असीम।"
कपल ने अपने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है, जिसका अर्थ है — पवित्र, दिव्य और असीमित। कपल ने बताया कि यह नाम उन्हें जीवन की शांति और पवित्रता का प्रतीक महसूस हुआ।
सेलेब्रिटीज़ और फैंस ने बरसाया प्यार
पोस्ट के शेयर होते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। गौहर खान ने लिखा, “बधाई हो,” जबकि कॉमेडियन भारती सिंह, वरुण धवन, समेत फैंस और सेलेब्स ने ढेर सारा प्यार बरसाया।
2023 में की शादी और पैरेंटहुड का सफर
परीणिति और राघव का रिश्ता शुरू से ही सुर्खियों में रहा है। मई 2023 में दोनों ने नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इसके बाद सितंबर 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंधे।
अगस्त 2025 में इस कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसमें दोनों ने हाथ थामे एक सादगी भरी तस्वीर साझा की थी। अब, बेटे नीर के जन्म के साथ दोनों ने अपने जीवन का एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू कर दिया है।