Parineeti Chopra Pregnancy: मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, पति राघव चड्ढा संग एक्ट्रेस ने दी खुशखबरी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा माता-पिता बनने की तैयारी में हैं। जी हां! कपल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।

Updated On 2025-08-25 13:20:00 IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने प्रेग्नेंसी का अनाउंस किया।

Parineeti Chopra announces pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा जल्द माता-पिता बनने जा रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है। हाल ही में दोनों कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आए थे जहां उन्होंने जल्द खुशखबरी देने की हिंट दी थी।

वहीं सोमवार को परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक कंबाइंड इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुशखबरी देते हुए फैंस को सरप्राइज दिया। उन्होंने एक केक की तस्वीर शेयर की जिसपर बेबी के पैरों की छाप के साथ 1+1=3 लिखा हुआ है।

इसके अलावा, एक वीडियो में परिणीति और राघव एक पार्क में साथ टहलते दिख रहे हैं। कपल ने इस खुशखबरी को साझा करते हुए लिखा- "हमारी एक छोटी सी दुनिया... आने के लिए तैयार है। हम अत्यंत धन्य हैं।"

ये भी पढ़ें- K3G की 'छोटी पू' बनी मां, शादी के 2 साल बाद मालविका राज ने बेटी को दिया जन्म

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाइयां
पोस्ट के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज और फैंस की बधाइयों की बौछार शुरू हो गई। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने लिखा- बधाई हो परी। सोनम कपूर आहूजा ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा- बधाई हो डार्लिंग। वहीं भूमि पेडनेकर, मनीष मल्होत्रा, हुमा कुरैशी, भारती सिंह जैसे सेलेब्स ने भी उन्हें बधाईयां दी हैं।


शादी के 2 साल बाद नए सफर की शुरुआत

परिणीति और राघव ने कुछ समय डेटिंग के बाद मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। दोनों ने सितंबर 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में रॉयल अंदाज में शादी रचाई थी। अब, दो साल बाद कपल ने अपने फैंस के साथ यह बड़ी खबर शेयर कर सरप्राइज दिया है।

कपिल शर्मा शो पर मिला था इशारा?
हाल ही में राघव चड्ढा और परिणीति 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में शामिल हुए थे। इस दौरान बातों-बातों में कपल ने हिंट दी कि वे जल्द खुशखबरी सुनाएंगे। वहीं कपल के अनाउंसमेंट के बाद फैंस को उनकी बात याद आई। एक यूज़र ने परिणीति के पोस्ट पर कमेंट किया "ये तो राघव जी ने कपिल शर्मा शो में पहले ही बता दिया था।" वहीं एक और फैन ने लिखा "कपिल शर्मा की दुआएं लग गईं।"

Tags:    

Similar News