Lata Mangeshkar Award: उत्तम सिंह और के.एस. चित्रा को मिलेगा सम्मान, समारोह 28 को इंदौर में

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह इंदौर में 28 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका के.एस. चित्रा को लता मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

Updated On 2024-08-21 10:49:00 IST
उत्तम सिंह और के.एस. चित्रा को मिलेगा सम्मान, समारोह 28 को इंदौर में

 Lata Mangeshkar Award: राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह और संगीत सांध्या 28 को सितंबर को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका के.एस. चित्रा को मध्य प्रदेश सरकार के लिए चुना गया है। वहीं मंगलवार को एक अधिकारी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, ये पुरस्कार 28 सितंबर को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

मंगेशकर के सभागार में होगा पुरस्कार समारोह
दरअसल, हर साल राज्य संस्कृति विभाग महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर यह पुरस्कार प्रदान करता है। क्योंकि इंदौर लता मंगेशकर की जन्म स्थली है। वहीं उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे ने बताया है कि उत्तम सिंह को साल 2022 के लिए मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और केएस चित्रा को 2023 के लिए यह पुरस्कार मिलेगा।

उन्होंने ये भी बताया है कि राज्य सरकार ने इंदौर में मंगेशकर की याद में सभागार बनवाया है और पहली बार इस सभागार में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह का आयोजति होगा। 

6 फरवरी 2022 को मंगेशकर ने अंतिम साल ली
आपको बता दें, लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उन्होंने मुंबई में 6 फरवरी 2022 को आखिरी सांस ली थी। उन्होंने भारतीय संगीत में एक अमिट छाप छोड़ी है। जिसे आज भी याद किया जाता है।

पुरस्कार के साथ मिलते हैं 2 लाख रुपए
हालांकि, साल 1984 में स्थापित इस पुरस्कार का उद्देश्य सुगम संगीत में कलात्मक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है। इससे सम्मानित कलाकार को दो लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पट्टिका भेंट की जाती है। इससे पहले किशोर कुमार, नौशाद और आशा भोंसले जैसे दिग्गज हस्तियों को भी इस सम्मान से नवाजा गया है।

Similar News