Dhurandhar 2 release: 2026 में 'धुरंधर 2' का मचेगा तहलका, 5 साउथ इंडियन भाषाओं में होगी रिलीज

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का दूसरा भाग 'धुरंधर 2' साल 2026 में रिलीज़ के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है। फैंस की भारी डिमांड पर इस फिल्म को पांच साउथ इंडियन भाषाओं में भी स्ट्रीम किया जाएगा।

Updated On 2025-12-24 20:00:00 IST

'धुरंधर 2' की रिलीज डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

Dhurandhar 2 release: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' 2025 की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है। इसका दूसरा भाग धुरंधर 2 भी 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। पहले भाग की जबरदस्त सफलता के बाद, फिल्म का अगला चैप्टर ईद 2026 के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा।

‘धुरंधर 2’ की रिलीज़ पर बड़ा अपडेट

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी। यह फिल्म पैन-इंडिया और ग्लोबल स्तर पर एक साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। पहले भाग में भारतीय जासूस मिशन ‘प्रोजेक्ट धुरंधर’ के तहत कराची के क्राइम और राजनीति के जाल में एक सीक्रेट एजेंट की कहानी दिखाई गई थी। दूसरी कड़ी वहीं से शुरू होती है, जहां पहले भाग का रोमांचक क्लाइमैक्स दिखाया गया था।

स्टार-कास्ट और क्रू

धुरंधर के पहले भाग का निर्देशन आदित्य धर ने किया था और इसे जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया। रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि अक्षय खन्ना खलनायक की भूमिका में थे। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, मानव गोहिल, डेनिश पांदर, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं।

फिलहाल धुरंधर 2 पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे 2026 की सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है। प्रोड्यूसर्स का उद्देश्य है कि ये फिल्म को विदेशी बाजारों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करे।

Tags:    

Similar News