Dhurandhar WW BO Day 19: 'धुरंधर' टॉप 10 सबसे बड़ी इंडियन ब्लॉकबस्टर्स में हुई शामिल, जानें अब तक का कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई ₹1000 करोड़ के बिल्कुल करीब है। यह अब तक की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है।
dhurandhar box office collection
Dhurandhar worldwide box office collection: साल 2025 की शुरुआत कई बड़ी हिट फिल्मों के साथ हुई, लेकिन साल के अंत में आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने न सिर्फ शानदार कमाई की है, बल्कि अब यह अब तक की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है।
भारत में धुरंधर की कुल नेट कमाई बुधवार सुबह तक ₹619.30 करोड़ पहुंच चुकी है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹925.28 करोड़ हो गया है। इस आंकड़े के साथ धुरंधर ने ₹917.82 करोड़ कमाने वाली एनिमल को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में 9वां स्थान हासिल कर लिया है।
19 दिनों में ₹600 करोड़ क्लब में एंट्री
जियो स्टूडियोज के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन ₹20.40 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन ₹619.3 करोड़ हो गया। इतनी कम अवधि में ₹600 करोड़ क्लब में पहुंचना धुरंधर अहम रिकॉर्ड को दर्शाता है।
अब तक की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में (वर्ल्डवाइड):
- दंगल – ₹1,968 से ₹2,200 करोड़
- बाहुबली 2: द कन्क्लूजन – ₹1,810.60 करोड़
- पुष्पा 2: द रूल – ₹1,642 से ₹1,800 करोड़
- RRR – ₹1,300 से ₹1,387 करोड़
- केजीएफ- चैप्टर 2 – ₹1,200 से ₹1,250 करोड़
- जवान – ₹1,148.32 करोड़
- पठान – ₹1,050.30 करोड़
- कल्कि 2898 एडी – ₹1,042 से ₹1,100 करोड़
- धुरंधर – ₹925.28 करोड़
- एनिमल – ₹917.82 करोड़
19 दिनों में अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर ने पहले वीकेंड में ही ₹103 करोड़ की दमदार ओपनिंग की। पहले हफ्ते में फिल्म ने ₹207.25 करोड़ का आंकड़ा पार किया। दूसरे वीकेंड पर कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और तीसरे हफ्ते तक फिल्म ₹555 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी थी। बुधवार सुबह तक भारत में फिल्म की कुल कमाई ₹619.3 करोड़ (नेट) दर्ज की गई।
यह फिल्म 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है, जिसने कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1 और विक्की कौशल की छावा को पीछे छोड़ दिया है।
धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद इसके सीक्वल का भी ऐलान हो चुका है, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।