Ranveer Singh: अपनी जिंदगी के नए चैप्टर के लिए एक्साइटेड हैं रणवीर सिंह, पिता बनने से पहले एक्टर ने शेयर किया स्पेशल नोट

बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे के मौके पर बधाई देने वाले लोगों के लिए एक आभार नोट शेयर किया है।

Updated On 2024-07-09 14:27:00 IST
अपनी जिंदगी के नए चैप्टर के लिए एक्साइटेड हैं रणवीर सिंह, पिता बनने से पहले एक्टर ने शेयर किया स्पेशल नोट

Ranveer Singh: बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में हैं। वहीं इस साल कपल के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला हैं। इसकी जानकारी दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे के मौके पर बधाई देने वाले लोगों के लिए एक आभार नोट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह खुद को कितना भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। 

पिता बनने से पहले रणवीर ने शेयर किया स्पेशल नोट
दरअसल, 6 जुलाई को रणवीर सिंह ने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। हालांकि, इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कोई तस्वीरें सामने नहीं आई। ऐसे में अब उन्होंने बीते दिन यानी 8 जुलाई एक बेहद ही खास नोट अपने फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें एक्टर ने  लिखा कि, "मुझे जन्मदिन पर विश करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।''

'मेरा आप सबको दिल से आभार है'
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि ''आप सबको निजी तौर पर जवाब दूंगा। इस साल जिंदगी का एक नया सफर शुरू हो रहा है। मैं अपनी जिंदगी के दूसरे पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हूं और मेरा आप सबको दिल से आभार है।" एक्टर अपनी मस्तानी से कितना प्यार करते हैं ये तो फैंस को मालूम ही होगा है, लेकिन वह अपने आने वाले बच्चे को गले से लगाने के लिए इतने ज्यादा एक्साइटेड है। इस बात का अंदाजा तो उनकी इस पोस्ट से साफ जाहिर हो गया।

Ranveer Singh Instagram Story (Instagram)

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' एक्ट्रेस दिखाएंगी दम
आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बेबी का स्वागत कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों के अपकमिंग      प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो रणवीर सिंह और दीपिका की जोड़ी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक बार फिर से धमाल करने वाली है। जो दिवाली के खास मौके पर रिलीज होनो वाली है। 

Similar News