Wedding: अनुराग कश्यप की 23 साल की बेटी आलिया कर रहीं शादी! मंगेतर शेन संग इस दिन लेंगी सात फेरे

Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Kashyap: मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप शादी करने जा रही हैं। 23 साल की आलिया और उनके मंगेतर शेन रेग्वार के प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक सामने आई है।

Updated On 2024-12-04 17:22:00 IST
आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड शेन रेग्वार संग 2023 में सगाई की थी।

Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Wedding: मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के घर खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी आलिया कश्यप जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। 23 साल की आलिया अपने मंगेतर शेन रेग्वार संग इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके शादी के फंक्शन्स भी शुरू हो गए हैं जिसकी पहली झलक सामने आ गई है। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की बहन खुशी ने सोशल मीडिया पर आलिया और शेन के प्री-वेडिंग फंक्शन की एक तस्वीर शेयर की जो काफी वायरल हो रही हैं।

अनुराग कश्यप की बेटी की शादी की तैयारियां शुरू 
आलिया कश्यप की करीबी दोस्त खुशी कपूर ने 4 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की जो उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की है। तस्वीर में आलिया और उनके मंगेतर शेन और उनकी गर्ल गैंग नजर आ रही है। फोटो में खुशी कपूर और फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा इली भी नजर आ रही हैं।

Khushi Kapoor Instagram Story

खुशी ने इसके कैप्शन में लिखा- 'और अब तैयारियां शुरू!' HT सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और शेन की शादी 11 दिसंबर को मुंबई में होगी। फिलहाल इस खबर पर अनुराग कश्यप या उनके परिवार की ओर से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- Reveals: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद कल्कि केकलां ने झेली मुसीबतें, रहने को नहीं मिली छत, दर-दर भटकीं

कौन हैं आलिया कश्यप और उनके मंगेतर
बता दें, आलिया पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं और शेन रेग्वार अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। कपल ने साल 2023 में सगाई की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात कोविड काल के दौरान साल 2020 में हुई थी। शेन को अक्सर अनुराग कश्यप की फैमिली के साथ फंक्शन्स और पार्टीज में देखा जाता है। वहीं सगाई के बाद से ही ये कपल लिवि-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। 

Similar News