Engaged: पॉप आइकॉन Miley Cyrus ने कर ली सगाई! बॉयफ्रेंड Maxx Morando संग फ्लॉन्ट की अंगूठी
अमेरिकी सिंगर और पॉप स्टार माइली साइरस ने अपने लॉन्ग टाइम के बॉयफ्रेंड और म्यूजीशियन मैक्स मॉरांडो से सगाई कर ली है। दोनों लगभग चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
अमेरिकी पॉप स्टार माइली साइरस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और संगीतकार मैक्स मॉरांडो से सगाई कर ली है।
Miley Cyrus Engaged: अमेरिकी पॉप स्टार माइली साइरस ने सगाई कर ली है। माइली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और म्यूजीशियन मैक्स मॉरांडो के साथ इंगेजमेंट की है। दोनों करीब चार साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। एक करीबी सोर्स ने कपल की सगाई की खुशखबरी पीपल मैगज़ीन को दी है।
पिछले कई महीनों से दोनों की सगाई को लेकर अटकलें तेज थीं। हालांकि हाल ही में ये चर्चाएं तब और बढ़ गईं जब माइली 1 दिसंबर को लॉस एंजिलिस में आयोजित फिल्म ‘अवतार: फायर ऐंड ऐश’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर एक खूबसूरत डायमंड रिंग पहने नजर आईं। रेड कार्पेट पर जैसे ही उन्होंने कैमरों के सामने अपना हाथ दिखाया, फैंस ने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि यह उनकी सगाई की अंगूठी है।
2021 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
माइली और मैक्स को पहली बार दिसंबर 2021 में एक साथ देखा गया था, जब दोनों एक न्यू ईयर पार्टी इवेंट के बैकस्टेज पर मौजूद थे। अप्रैल 2022 में दोनों के किस करते हुए देखे जाने के बाद उनके रिश्ते की पुष्टि लगभग पक्की मानी गई।
मार्च 2024 में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह कपल एक साथ रहने भी लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स में एक करीबी ने बताया, “माइली पिछले कुछ सालों में काफी बदली हैं। वह अब पहले से ज्यादा शांत और संतुलित लगती हैं। मैक्स बेहद अच्छे इंसान हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। यह माइली के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है।”
दोनों साथ में म्यूजिक कोलैबोरेट करते हैं
माइली और मैक्स सिर्फ पार्टनर ही नहीं, बल्कि म्यूज़िक सहयोगी भी हैं। दोनों ने माइली के 2023 के एल्बम एंडलेस समर वेकेशन के गानों ‘Handstand’ और ‘Violet Chemistry’ पर साथ काम किया था। इसके अलावा मैक्स ने माइली के नौवें स्टूडियो एल्बम ‘समथिंग ब्यूटिफुल’ के कई गानों को प्रोड्यूस किया और टाइटल ट्रैक की साथ में राइटिंग भी की।
इससे पहले माइली साइरस ने 2018 में अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ से शादी की थी, लेकिन अगस्त 2019 में दोनों का तलाक हो गया।