मंदिरा कपूर का बड़ा खुलासा: प्रिया सचदेव पर लगाया संजय और करिश्मा का घर तोड़ने का आरोप
संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने प्रिया सचदेव पर संजय और करिश्मा कपूर की शादी को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने परिवार के रुख और शादी के संघर्ष के बारे में भी खुलासा किया।
मंदिरा कपूर ने प्रिया सचदेव पर संजय-करिश्मा की शादी बर्बाद करने का आरोप लगाया।
Karisma Kapoor: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने अपने भाई की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बारे में खुलकर बात की। जिसमें मंदिरा ने प्रिया सचदेव पर संजय और करिश्मा की शादी को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह करिश्मा के लिए बिल्कुल सही नहीं था।
दरअसल हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मंधीरा ने बताया कि करिश्मा ने अपने बच्चों और परिवार के लिए शादी को सफल बनाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा, "किसी दूसरी महिला का उस महिला की परवाह न करना, जिसने अभी-अभी बच्चा दिया है, बहुत बुरा है। शादी को तोड़ना सही नहीं है। लोलो (करिश्मा) इसकी हकदार नहीं थीं।"
कपूर परिवार की राय
मंदिरा ने खुलासा किया कि कपूर परिवार, खासकर उनके दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर, हमेशा संजय और प्रिया के रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि परिवार ने इस शादी का समर्थन नहीं किया और न्यूयॉर्क में हुई शादी में सिर्फ उनकी मां रानी कपूर ही शामिल हुई थीं।
संजय कपूर की मृत्यु
कथित तौर पर, 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय संजय का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उनका अंतिम संस्कार 19 जून को दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में किया गया।
ये भी पढ़ें- Kareena Kapoor: इनाया खेमू के 8वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार, तस्वीरें वायरल
संजय कपूर की संपत्ति पर विवाद
संजय की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। प्रिया सचदेव ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अपनी वसीयत का दावा पेश किया। वहीं, संजय के बच्चों समायरा और कियान ने इसे चुनौती दी। रिपोर्ट्स में संजय की संपत्ति लगभग ₹30,000 करोड़ बताई जा रही है।
परिवार और वर्क फ्रंट
संजय कपूर सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। उन्होंने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी, जिनसे 2005 में बेटी समायरा और 2011 में बेटे कियान हुए। 2016 में तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की और उनका एक बेटा अज़रियास हुआ।
– काजल सोम