मलाइका ने Ex हसबैंड अरबाज खान पर कसा तंज?: बोलीं- 'मर्द तलाक लेकर आधी उम्र की महिला से शादी करते हैं...'
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने महिलाओं पर डबल स्टैंडर्ड को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पुरुष तलाक लेकर छोटी उम्र की महिलाओं से शादी करें तो तारीफ होती है, जबकि महिलाओं को वही फैसला लेने पर सवालों का सामना करना पड़ता है।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान 2017 में तलाक लेकर अलग हो गए थे।
Malaika Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का 2017 में तलाक हुआ था। तलाक के बाद जहां कुछ साल मलाइका का रिलेशनशिप एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रहा, तो वहीं अरबाज खान ने दिसंबर 2023 में शूरा खान से शादी कर ली। हाल ही में मलाइका ने समाज में महिलाओं पर होने वाले जजमेंट को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने समाज में डबल स्टैंडर्ड पर खुलकर बात करते हुए कहा कि पुरुषों के लिए ऐसे फैसले तारीफ का कारण बनते हैं, जबकि महिलाओं पर सवाल उठाए जाते हैं। उनका बयान अरबाज खान पर तंज माना जा रहा है।
मलाइका ने क्या कहा
मुंबई में एक इवेंट के दौरान मलाइका ने कहा- “आप हमेशा मजबूत रहने के लिए जज किए जाते हैं। चाहे जो हो, ये जजमेंट हमेशा रहेंगे। मेरे जीवन में कुछ पुरुष ऐसे रहे हैं जिन्होंने मुझे वह महिला बनाया जो मैं आज हूं। लेकिन आज के समय में जब कोई पुरुष आगे बढ़ता है- तलाक लेता है, अपनी उम्र से आधी उम्र की महिला से शादी करता है- तो लोग कहते हैं, ‘वाह, क्या आदमी है!’ लेकिन जब एक महिला ऐसा करती है, तो लोग सवाल उठाते हैं। ऐसा लगता है, ‘यह क्यों करेगी? क्या उसे समझ नहीं है?’ ये लगातार बने रहे स्टिरियोटाइप हैं, जिन्हें खत्म करना जरूरी है।”
मलाइका की शादी और तलाक
मलाइका अरोड़ा का व्यक्तिगत जीवन हमेशा मीडिया और जनता की निगाहों में रहा है। उन्होंने अरबाज खान से 1998 में लव मैरिज की थी। लगभग 19 साल बाद दोनों ने 2017 में आधिकारिक रूप से तलाक लिया। इस शादी से उनका एक बेटा अरहान है।
इसके बाद 2016 में मलाइका और अर्जुन कपूर के डेट करने लगे। 2024 में ये खबरें ईं कि कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों ने खुलकर ब्रेकअप की बात नहीं कही, लेकिन अर्जुन कपूर ने दिवाली 2024 में एक बातचीत के दौरान खुद को सिंगल बताया था।
इस बीच, अरबाज खान ने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की, और 5 अक्टूबर 2025 को उनकी बेटी सिपारा खान का स्वागत हुआ।