जया भट्टाचार्य का दर्दनाक खुलासा: बचपन में झेली हिंसा, बोलीं- 'हंटर, बेलन और जूते से मारा जाता था'

टीवी अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में अपने दर्दनाक और हिंसक बचपन के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें माता-पिता से अलगाव का रिश्ता मिला। उन्हें हंटर, बेलन और जूते तक से मारा जाता था, जिससे उनकी ज़िंदगी पर गहरा असर पड़ा।

Updated On 2025-11-29 19:00:00 IST

Jaya Bhattacharya (photo- Instagram)

Jaya Bhattacharya: टीवी अभिनेत्री जया भट्टाचार्य किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में पायल की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाने के बाद उन्होंने कई मशहूर टीवी धारावाहिक और फिल्मों में काम किया। हाल ही में उन्होंने अपने दर्दनाक बचपन और पारिवारिक संघर्षों पर खुलकर बात की। जया ने बताया कि उनका बचपन बेहद कठिन और हिंसा से भरा था।

‘लड़की पैदा होना सबसे बड़ा अभिशाप लगा’

जया ने बताया कि लड़की के रूप में जन्म लेना उनके लिए शुरू से ही एक अभिशाप जैसा महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता के रिश्ते में भारी तनाव था और यह कड़वाहट सीधे उन पर असर डालती थी। उन्होंने कहा, “मेरे माता–पिता में बिल्कुल नहीं बनती थी। मां खुश नहीं थीं, उनके सपने अधूरे रह गए, और वही अधूरापन मुझ पर उतर गया।”

बचपन की हिंसा ने छोड़े गहरे ज़ख्म

अपने दर्दनाक अनुभव साझा करते हुए जया ने बताया, “मुझे हंटर, बेलन, चिमटा, जूते—जिससे जो मिला, उससे मारा गया। बहुत मारा गया। इससे मैं जिद्दी बन गई, लेकिन अंदर ही अंदर मैंने खुद को बहुत नुकसान पहुंचाया।”

जया ने बताया कि जहां उनकी मां से रिश्ता खट्टा था, वहीं वे अपने पिता से घुल-मिल जाती थीं। बचपन के ट्रॉमा के कारण उनके मन में मां के प्रति गुस्सा और दूरी बड़े होने के बाद भी बनी रही।

कैसे आईं अभिनय की दुनिया में?

बातचीत के दौरान जया ने यह भी बताया कि अभिनय उनके करियर की योजना का हिस्सा कभी नहीं था। वह बचपन से ही डांस और संगीत में ट्रेनी थीं। लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें एक्टिंग की ओर धकेला। उन्होंने कहा- “मुझे एक टेलीफिल्म करने का मौका मिला। डायरेक्टर ने पहले मेरे पिता से बात की, फिर मुझसे एक महिला का डांस करवाया और बाद में मुझे पुरुष किरदार भी निभाने को कहा।”

Similar News

हिट एंड रन मामले में हिरासत में लिए गए साउथ एक्टर: मणियन राजू की कार से बाइक सवारों की हुई थी भयंकर टक्कर; Video viral

विवाद के बाद हटाया गया 'घूसखोर पंडत' का प्रमोशल कंटेंट: डायरेक्टर नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी ने दी सफाई