'उसे जेल होनी चाहिए': जान्हवी कपूर ने रिसेप्शनिस्ट को पीटने वाले शख्स पर निकाली भड़ास; Video

एक क्लिनिक सेंटर में महिला रिसेप्शनिस्ट पर हुए हमले को लेकर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपी को जेल भेजने की मांग करते हुए इसे ‘शर्मनाक’ बताया।

Updated On 2025-07-24 14:20:00 IST

जान्हवी कपूर ने ठाणे हमले की घटना को शर्मनाक बताया।

Janhvi Kapoor: महाराष्ट्र के कल्याण में एक क्लिनिक में महिला रिसेप्शनिस्ट के साथ हिंसक हमले की घटना ने चौंका दिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स रिसेप्शनिस्ट को क्लीनिक के अंदर घुसकर पीटता दिखा। अब इस इस मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपी शख्स को जेल में डालने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

21 जुलाई को कल्याण ईस्ट स्थित एक क्लीनिक में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया। इसमें एक व्यक्ति क्लिनिक की रिसेप्शनिस्ट के बाल पकड़कर बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है। वह महिला को बालों से घसीटते हुए मारता है और बार-बार उस पर हमला करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें- बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की शादी से पहले की दुर्लभ तस्वीर, लिखा इमोशनल कैप्शन

जान्हवी कपूर ने कहा 'उसे जेल होनी चाहिए'
जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना को लेकर गुस्सा जाहिर किया और लिखा- "इस आदमी को जेल में होना चाहिए। कोई कैसे सोच सकता है कि इस तरह का बर्ताव करना ठीक है? उसे क्या हक है किसी पर हाथ उठाने का? कैसी परवरिश ने उसे यह सिखाया कि वह बिना इंसानियत के ऐसा व्यवहार कर सकता है?"


उन्होंने आगे लिखा, "अपने दिमाग की इस हालत के साथ कोई कैसे खुद के साथ जी सकता है? कितनी शर्मनाक बात है। और शर्म हम पर भी है कि हम ऐसे व्यवहार को सख्ती से सज़ा नहीं देते या उसे नजरअंदाज़ करते हैं। इसकी कोई माफी नहीं हो सकती।"

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में पहली AI कंटेस्टेंट बनेंगी काव्या मेहरा, जानिए कौन है वो

जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

इसके अलावा जान्हवी के पास 'सनी संसकारी की तुलसी कुमारी' जिसमें वह वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय के साथ नजर आएंगी। वहीं राम चरण के साथ फिल्म 'पेड्डी' भी पाइपलाइन में है।म

Tags:    

Similar News