Dhurandhar WW BO Day 15: 'धुरंधर' बनी रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट, ₹1000 करोड़ से बस कुछ दूर
“ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक, अगर यही बॉक्स ऑफिस रफ्तार बनी रही तो ‘धुरंधर’ आने वाले हफ्तों में ₹1000 करोड़ क्लब के करीब पहुंच सकती है।”
dhurandhar box office collection day 15
Dhurandhar worldwide box office collection day 15: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज़ के 15वें दिन में जबरदस्त कमाई कर वाह-वाही लूट रही है। धुरंधर रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, जिसकी कमाई अब दुनियाभर में 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने जा रही है।
जानिए धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे शुक्रवार को धुरंधर ने भारत में करीब ₹22.50 करोड़ नेट का कलेक्शन किया, जबकि दुनिया भर में इसका एक दिन का ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹35 करोड़ रहा।
अब तक 15 दिनों में धुरंधर ₹483 करोड़ नेट (₹579.50 करोड़ ग्रॉस) कमा चुकी है। रिकॉर्ड तोड़ दूसरे हफ्ते के बाद तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी पॉजिटिव रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म शनिवार को ही ₹500 करोड़ नेट (इंडिया) क्लब में एंट्री कर सकती है।
विदेशों में भी छाई फिल्म
इंटरनेशनल मार्केट में भी धुरंधर का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। भले ही इस हफ्ते अवतार: फायर एंड ऐश जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म रिलीज़ हुई हो, फिर भी रणवीर सिंह की फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को अच्छी कमाई की। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग ₹745 करोड़ पहुंच गया है।
उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म ₹1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
टॉप 10 हिंदी फिल्म- वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- दंगल - ₹2,000+ करोड़
- जवान - ₹1,160+ करोड़
- पठान - ₹1,050+ करोड़
- सीक्रेट सुपरस्टार - ₹965+ करोड़
- बजरंगी भाईजान - ₹920+ करोड़
- एनिमल- ₹915+ करोड़
- पीके - ₹830+ करोड़
- सुल्तान - ₹614 करोड़
- संजू - ₹586 करोड़
- टाइगर ज़िंदा है- ₹565 करोड़
रणवीर सिंह की सबसे बड़ी हिट
रणवीर के लिए, धुरंधर उनके करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू करने के बाद से 15 साल के सफर में, यह उनकी पहली सोलो फिल्म है जिसने भारत में 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने का सफर तय किया है। उनकी इससे पहले की सबसे बड़ी सफलता संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत थी', जिसने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था, लेकिन यह आंकड़ा फिल्म के पूरे थिएटर रन के दौरान ही हासिल हुआ था।