Dhurandhar: 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना का इंटेस लुक आया सामने, रणवीर सिंह ने बताई ट्रेलर रिलीज की डेट
रणवीर सिंह ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर में अक्षय का लुक बेहद इंटेंस और खतरनाक नजर आ रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर डेट की घोषणा भी हो गई है।
'धुरंधर' से अक्षय खन्ना का लुक जारी
Dhurandhar Akshaye Khanna: आदित्य धर की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसी शानदार कास्ट शामिल है। जैसे-जैसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने की तारीख नजदीक आ रही है, मेकर्स लगातार अपने किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर रहे हैं।
पिछले कुछ हफ्तों में रणवीर सिंह ने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त के पोस्टर फैंस के साथ साझा किए थे। अब ट्रेलर रिलीज़ से एक दिन पहले उन्होंने अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक
सोमवार को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अक्षय खन्ना का पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में अक्षय खन्ना का लुक बेहद इंटेंस और खतरनाक नजर आ रहा है। वह नीली शर्ट पहने हैं और उनके चेहरे पर खून के छींटे दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपने कैप्शन में उन्हें ‘एपेक्स प्रीडेटर’ बताया, जिससे उनके किरदार का खतरनाक और ताकतवर अंदाज़ साफ झलकता है।
इसके साथ ही रणवीर ने ट्रेलर की रिलीज़ का ऐलान किया, “द एपेक्स प्रेडिटर... धुरंधर का ट्रेलर कल दोपहर12:12 बजे रिलीज होगा।" साफ हो गया है कि धुरंधर का ऑफिशियल ट्रेलर 18 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। फैंस भी ट्रेलर के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संजय दत्त का लुक भी रहा चर्चा में
इससे पहले पिछले हफ्ते संजय दत्त का पोस्टर रिलीज़ किया गया था। इस पोस्टर में संजय दत्त सफेद शर्ट और घने दाढ़ी के साथ एक रग्ड और दमदार लुक में नजर आए थे। रणवीर सिंह ने उनके किरदार को “द जिन्न” बताया था।
फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में
धुरंधर, आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित, सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी का पूरा विवरण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन अफवाहें हैं कि रणवीर सिंह फिल्म में एक अंडरकवर स्पाई की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म भारतीय स्पेशल एजेंट्स की बहादुरी और उनकी पाकिस्तान में की गई परफॉर्मेंस पर आधारित होगी। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।