Aishwarya Rai Songs: ऐश्वर्या के वो सुपरहिट गाने जिन्होंने थिरकने पर किया मजबूर, 'कजरारे' आज भी टॉप पर
बॉलीवुड डीवा और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन आज (1 नवंबर) 52 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन एक नजर उनके सबसे यादगार और आइकोनिक गानों पर, जो आज भी फैंस के दिलों में छाए हुए हैं।
Aishwarya Rai Hit Songs
Aishwarya Rai Song list: बॉलीवुड की अदाकारा और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन आज (1 नवंबर) 52 साल की हो गई हैं। 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद ऐश्वर्या ने 1997 में मणिरत्नम की 'इरुवर' से फिल्मी करियर की शुरुआत की और उसी साल 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में कदम रखा। आज दो दशकों से अधिक समय तक वह इंडियन सिनेमा की चमकती हुई अदाकारा रही हैं।
सिर्फ उनकी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनके आइकॉनिक डांस नंबर भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए देखते हैं कुछ ऐसे गाने, जो बॉलीवुड के इतिहास में रहे और आज भी प्लेलिस्ट पर छाए रहते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन के मशहूर गाने
1. काजरा रे: बंटी और बबली
बॉलीवुड की किसी भी पार्टी में काजरा रे के बिना मज़ा अधूरा लगता है। अमिताभ और अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या की शानदार केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी यादगार बना दिया।
2. बरसो रे: गुरु
गुरु फिल्म का गाना बरसो रे में ऐश्वर्या के एनर्जेटिक डांस ने इस गाने को और भी हिट बना दिया। ये गाना उनके सबसे पसंदीदा डांस नंबर में से एक है।
3. दय्या दय्या रे: दिल का रिश्ता
फिल्म दिल का रिश्ता का ये गाना 2000 के दसख का सबसे हिट गाना माना जाता है। इसमें ऐश्वर्या की दमदार परफॉर्मेंस ने दशकों तक लोगों के दिलों में राज किया।
4. क्रेजी किया रे – धूम 2
ऐश्वर्या ने इस गाने में अपने एनर्जी और ग्लैमर से पर्दे पर आग लगा दी थी। ऋतिक रोशन के साथ उनका स्टाइलिश अंदाज 2000 के दशक का सबसे चर्चित डांस नंबर बन गया।
5. डोला रे डोला – देवदास
मधुरी दीक्षित के साथ ऐश्वर्या का यह डांस बॉलीवुड के सबसे यादगार डांस डुएट्स में से एक माना जाता है। सिंक्रोनाइज्ड मूव्स और ग्रेस ने इसे अमर बना दिया।
6. दिल डूबा – खाकी
इस गाने में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या की चुलबुली केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। सोनू निगम और श्रेया घोषाल की आवाज़ ने इसे और भी मनोरंजक बना दिया।
7. निम्बूड़ा – हम दिल दे चुके सनम
संजय लीला भंसाली की इस आईकॉनिक फिल्म में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या की केमेस्ट्री ने चार चांद लगा दिए थे। यह गाना भी उनकी डांसिंग कैरियर के यादगार पलों में शामिल है।
8. उड़ी – गुज़ारिश
इस गाने में ऐश्वर्या की परफॉर्मेंस ने लाखों दिलों को जीता है। सुनिधि चौहान की आवाज़ ने इस गाने में और भी जान डाल दी।