WBJEE 2025 Result: वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

WBJEE (वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए वेस्ट बंगाल के इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।

Updated On 2025-07-28 14:49:00 IST

मध्य प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025

WBJEE 2025 Result: वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) जल्द ही WBJEE 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जारी करने जा रहा है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अपने एप्लिकेशन फॉर्म नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड डालकर अपना रैंक कार्ड देख सकेंगे।

रैंक कार्ड में क्या होगा शामिल?

रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, एप्लिकेशन फॉर्म नंबर, रोल नंबर, कुल अंक और पेपर 1 (मैथ्स) व पेपर 2 (फिजिक्स और केमिस्ट्री) में प्राप्त अंक शामिल होंगे।

WBJEE 2025 की प्रमुख तिथियां:

  1. नोटिफिकेशन जारी हुआ: 24 दिसंबर 2024
  2. पंजीकरण शुरू: 22 जनवरी 2025
  3. पंजीकरण की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2025
  4. फॉर्म सुधार तिथि: 25–27 फरवरी 2025
  5. एडमिट कार्ड जारी: 17 अप्रैल 2025
  6. परीक्षा तिथि: 27 अप्रैल 2025
  7. प्रारंभिक उत्तर कुंजी: 9 मई 2025
  8. चुनौती की अंतिम तिथि: 11 मई 2025
  9. OMR शीट जारी: 23–25 मई 2025

WBJEE 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1: सबसे पहले wbjeeb.nic.in/wbjee वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2: “Important Links” सेक्शन में जाएं और “Rank Card for WBJEE 2025” पर क्लिक करें।

चरण 3: लॉगिन पेज पर एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड भरें।

चरण 4: आपका रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रखें।

WBJEE परीक्षा क्या है?

WBJEE (वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए वेस्ट बंगाल के इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। हर साल हजारों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं।

Tags:    

Similar News