WB NEET UG 2025: राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
WB NEET UG 2025 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
IBPS PO Prelims Result 2025
WB NEET UG 2025: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने आज, 24 सितंबर 2025 को WB NEET UG 2025 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 2 काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब अपना अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
रिपोर्टिंग और एडमिशन शेड्यूल
जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 24 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक अपने मूल दस्तावेज़, कॉलेज फीस और बॉन्ड जमा करने होंगे। जिनका अपग्रेडेशन हुआ है, उन्हें नए कॉलेज जॉइन करने से पहले पुराने कॉलेज से फीस और दस्तावेज़ सर्वर जनरेटेड relieving letter के साथ वापस लेना होगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में तय समय सीमा के भीतर फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना जरूरी है।
राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
WB NEET UG 2025 का राउंड 3 काउंसलिंग 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।
रजिस्ट्रेशन : 6 अक्टूबर सुबह 11 बजे से 8 अक्टूबर शाम 6 बजे तक और फीस का ऑनलाइन भुगतान भी इसी अवधि में किया जा सकेगा।
WB NEET UG सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 ऐसे चेक करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक “WB NEET UG Seat Allotment Result 2025” पर क्लिक करें।
- नई विंडो खुलेगी, जहां आपको जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।